{"_id":"11944f69cb6fb3d8b3577c0e5afa6b0b","slug":"nsui-theog-newly-formed-unit-sacked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई की नवगठित ठियोग इकाई बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसयूआई की नवगठित ठियोग इकाई बर्खास्त
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 04 Apr 2015 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएसयूआई की ताजा गठित ठियोग इकाई को लेकर उठे विवाद को फिलहाल जिला प्रभारी ने बर्खास्त कर विराम दे दिया है। साथ ही संगठन के प्रदेश प्रभारी को लिखित में सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
ठियोग इकाई का गठन का जिला प्रभारी को सूचना दिए बगैर ही सर्वसम्मति से कर दिया था। इसे लेकर कुछ कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जता रखी थी।
जिला प्रभारी कुलभूषण नेगी ने इकाई को बर्खास्त करने के साथ ही प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव जसविंद्र सिंह जस्सी को भी लिखित में इसकी सूचना देकर आगामी दिशानिर्देश देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अहलोद चौहान ने ठियोग इकाई के मामले को जिला प्रभारी के ध्यान में लाया था। विवाद को खड़ा होते देख अब जिला प्रभारी ने नवगठित कार्यकारिणी को बर्खास्त कर दिया है। संगठन की ओर से जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष ऐलोद चौहान ने कहा कि वर्ष 2014 में ठियोग कॉलेज में इकाई का गठन नहीं हुआ था। इसके बाद वर्तमान में नई बनी इकाई को लेकर विवाद था। इसकी सूचना जिला प्रभारी को दी है।
वहां से अब जो भी दिशानिर्देश होंगे उसके मुताबिक ठियोग कॉलेज इकाई का गठन किया जाएगा। उधर संगठन के ताजा कदम से सियासत और गरमाने के आसार हैं। लिहाजा हर किसी की इस मामले पर पूरी नजर है।
ये थे कार्यकारिणी के सदस्य
ठियोग कॉलेज की नवगठित इस कार्यकारिणी को सर्व सम्मति से चुना था। इसमें रोहित वेक्टा अध्यक्ष, नलिन, नितिन, पूनम और मुकेश उपाध्यक्ष, राजेंद्र वर्मा को महासचिव बनाया था। प्रदीप, रति डोगरा और अमन को सूचना प्रभारी नियुक्त किया था।