एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष ने दी आत्मदाह की चेतावनी, जानिए क्या है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष करुण शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। उन्होंने एलान किया है कि यदि उन पर लगाए आरोपों के सबूत 11 मार्च तक नहीं दिए जाते हैं तो वे प्रदेशाध्यक्ष का पुतला फूंकने के साथ आत्मदाह करेंगे।
इसके लिए उन्होंने तिथियों का भी एलान कर दिया है। मंगलवार को विश्रामगृह में पत्रकार वार्ता में करुण शर्मा ने कहा कि यदि प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांग्रेस विरोधी काम करने का सबूत नहीं दिया तो 8 मार्च को सुक्खू का जिला ऊना में पुतला फूंका जाएगा।
यदि 11 मार्च तक सबूत न दिया तो 12 मार्च को पूरे प्रदेश में प्रदेशाध्यक्ष का पुतला फूंका जाएगा। कहा कि इसके बाद भी आरोप सिद्ध न हुए तो 15 मार्च को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय शिमला के समक्ष आत्मदाह कर लेंगे।
सुक्खू एक बार पढ़ लें संविधान
कहा कि हजारों छात्रों ने चुनकर उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाया है। कहा कि उनके निष्कासन को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने कोई प्रस्ताव या शिकायत प्रदेश कमेटी को नहीं भेजी है, जबकि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का कहना है कि उनके पास मेरे खिलाफ पार्टी विरोधी काम करने के सबूत हैं।
अगर बीसीसी के पास मेरे सबूत हैं तो सबके सामने उजागर करें। इस दौरान एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अजय चौधरी, विशाल धीमान, विशाल शर्मा, अमन सैणी, विनय सैणी, लाडी सैणी उपस्थित रहे।
करुण शर्मा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को संविधान पढ़ने की सलाह दी है। कहा कि आर्टिकल 19 के रूल नंबर पांच के तहत बिना नोटिस कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती, लेकिन सुक्खू ने बिना किसी नोटिस के उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया। पीसीसी किसी भी सदस्य को केवल निलंबित कर सकती है, लेकिन कार्यकारिणी में इसका मुद्दा रखना होगा।