एनएसयूआई ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, रखा दस हजार इनाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष करुण शर्मा को पार्टी से बाहर निकालने पर शुरू हुआ विवाद गहरा गया है। एनएसयूआई ने शहर में कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है। करुण शर्मा पर विधानसभा चुनाव में भितरघात का आरोप लगा है।
इसके विरोध में एनएसयूआई ने भितरघात के सबूत देने वाले को इनाम देने की घोषणा की है। दरअसल विधानसभा चुनावों में भितरघात का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने करुण शर्मा को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि अगर अब भी ऊना ब्लॉक कांग्रेस भितरघात के सबूत नहीं देगी तो एनएसयूआई उग्र आंदोलन से भी परहेज नहीं करेगी।
जिला ऊना एनएसआई करुण शर्मा के पक्ष में आए दिन नए-नए तरीके से अभियान चला रही है। पहले ऊना में टॉर्च लेकर सबूत ढूंढो अभियान चलाया गया। एनएसयूआई ऊना इकाई ने शहर में जगह-जगह इनामी पोस्टर चिपका दिए हैं।
इन पोस्टरों में करुण शर्मा की ओर से विधानसभा चुनावों के दौरान भितरघात करने का सबूत देने वाले को 10 हजार रुपये इनाम देने का एलान किया गया है। ऊना में लगाए पोस्टर आज दिन भर कांग्रेस की अंतर्कलह को लेकर चर्चा का विषय बने रहे।
एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि उनके प्रदेशाध्यक्ष को बिना किसी नोटिस के पार्टी से बाहर करना गलत है।
उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस करुण शर्मा के खिलाफ भितरघात के सबूत होने का दावा कर रही है, लेकिन सबूत दिए नहीं जा रहे। उन्होंने कहा कि अगर अब भी उन्हें सबूत नहीं दिए तो एनएसयूआई आंदोलन को तेज करेगी।