{"_id":"60f30f6d8ebc3e5ebc214b7d","slug":"nss-volunteers-will-make-aware-to-walk-to-maintain-health-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए पैदल चलने के लिए जागरूक करेंगे एनएसएस स्वयंसेवक, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए पैदल चलने के लिए जागरूक करेंगे एनएसएस स्वयंसेवक, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया शेड्यूल
Sun, 18 Jul 2021 10:40 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:40 AM IST
सार
संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. हरीश कुमार की ओर से जारी जिला उपनिदेशकों को गतिविधियों का शेड्यूल जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय सेवा योजना एक बड़ा जनजागरण अभियान शुरू करेगी।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संकट के बीच लोगों को अपना स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए अधिक से अधिक पैदल चलने के लिए एनएसएस स्वयंसेवक जागरूक करेंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए गतिविधियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत जल संचय के लिए बागवानी विभाग के साथ मिलकर गांवों में विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे। सात विभिन्न बिंदुओं को लेकर इस वर्ष स्वयंसेवी जनजागरण अभियान चलाएंगे। संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. हरीश कुमार की ओर से जारी जिला उपनिदेशकों को गतिविधियों का शेड्यूल जारी किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय सेवा योजना एक बड़ा जनजागरण अभियान शुरू करेगी। लोगों को पैदल चलने के लिए जागरूक किया जाएगा। इससे सार्वजनिक परिवहन पर भीड़ कम होगा। शारीरिक दूरी का पालन भी इससे संभव होगा। ट्रैफिक की समस्या का भी समाधान होर्गा। इंधन के साथ पृथ्वी के बढ़ते तापमान को कम करने में सहयोग मिलेगा। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्लास्टिक कचरे के प्रति जागरूक किया जाएगा। घरों के गलने सड़ने वाले कूडे़ से केंचुआ खाद तैयार करने को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन