फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NPS employees Protest celebrated Black Day in Himachal Pradesh

एनपीएस कर्मियों ने काले बिल्ले लगा किया काम, मनाया काला दिवस

Wed, 02 Jan 2019 10:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 02 Jan 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
NPS employees Protest celebrated Black Day in Himachal Pradesh

प्रदेश भर में तैनात 85 हजार न्यू पेंशन योजना (एनपीएस) कर्मचारियों ने मंगलवार को काला दिवस मनाया और सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज किया। न्यू पेंशन योजना कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर पूरे प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में मुलाजिमों ने नई पेंशन योजना के विरोध में काले बिल्ले लगाकर कार्य किया।

विज्ञापन


सरकार से मांग की गई है कि सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। केंद्र सरकार एनपीएस कर्मचारियों को जो लाभ दिए जाते हैं, वह हिमाचल सरकार नहीं दे रही। हिमाचल में 1 जनवरी, 2003 को लागू की नई पेंशन योजना लागू की गई है।
विज्ञापन


संघ के अध्यक्ष नरेश ठाकुर और मुख्य प्रवक्ता कुशाल शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यालय में पूरे दिन काले बिल्ले लगाकर कर एनपीएस योजना के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया। यह काला दिवस समूचे राष्ट्र के 60 लाख कर्मचारियों और हिमाचल प्रदेश के 85 हजार कर्मचारियों ने व्यापक स्तर पर नई पेंशन नीति का विरोध जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनपीएस कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश के राज्य ने कहा कि आज ही के दिन 1 जनवरी, 2004 को तत्कालीन केंद्र सरकार ने सभी राज्यों की सरकारों के साथ एक एमओयू के तहत पुरानी पेंशन योजना बंद करके नई पेंशन योजना लागू करके कर्मचारियों को पेंशन लाभ से वंचित कर दिया।

इसके लागू होने से कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति और वृद्धावस्था के समय को पूरी तरह से असुरक्षित और चिंताजनक बना दिया गया है। सेवानिवृत्ति का डर कर्मचारियों को अभी से सताने लगा है। इस संदर्भ में 28 अक्तूबर को सभी सांसदों के घरों के बाहर किया था।  इसमें संबंधित सांसदों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की थी।


26 नवंबर को दिल्ली महारैली के माध्यम से केंद्र सरकार को अपना मांग पत्र प्रेषित करके पुरानी पेंशन को पुन: लागू करवाने का मामला उठाया था। इस पर केंद्र सरकार ने 10 प्रतिशत सरकारी अंशदान को बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया जोकि कर्मचारियों को रास नहीं आ रहा है। पुरानी पेंशन योजना तुरंत बहाल की जाए, जिससे 2019 में सरकार का रास्ता भी साफ  हो जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed