{"_id":"632374d7d155e00a7a70e646","slug":"nps-employee-strat-new-aggitaion-shimla-news-sml421814366","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन बहाली के लिए लोगों से समर्थन जुटाएंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन बहाली के लिए लोगों से समर्थन जुटाएंगे कर्मचारी
विज्ञापन
NPS employee strat new aggitaion
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंशन बहाली के लिए लोगों से समर्थन जुटाएंगे कर्मचारी
एनपीएस पर चोट ओपीएस को वोट अभियान शुरू
अब तक सरकार से सिर्फ आश्वासन ही मिले : कुशाल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलनरत एनपीएस कर्मचारी महासंघ का वीरवार से प्रदेशभर में एनपीएस पर चोट, ओपीएस को वोट अभियान शुरू हो गया। इसके तहत कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की इस मांग को लेकर आम जन के बीच ले जा कर समर्थन जुटाने का एलान किया है।
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में इस मांग को मनवाने के लिए क्रमिक अनशन जारी है। इस मांग को पूरा करवाने के लिए महासंघ ने अब एनपीएस पर चोट ओपीएस को वोट अभियान शुरू किया। शिमला महासंघ द्वारा इस अभियान की शुरुआत सीटीओ चौक पर 13 अगस्त से चल रहे क्रमिक अनशन स्थल से की गई।
ब्लॉक स्तर पर कर्मचारी इस अभियान को चलाएंगे। एनपीएस कर्मचारी महासंघ जिला शिमला के अध्यक्ष कुशाल शर्मा ने कहा कि 2015 से महासंघ पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठा रहा है, इसके लिए संघर्ष कर रहा है। केंद्र सरकार के समक्ष भी यह मामला उठाया जा चुका है, इसको लेकर विधानसभा का घेराव भी किया जा चुका है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष इसे उठाया जा चुका है। अब तक सरकार से सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने कहा कि मांग पूरी न होने पर पेंशन बहाली करवाने के लिए 13 अगस्त से शिमला के सीटीओ चौक पर निरंतर क्रमिक अनशन चल रहा है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी में भी कर्मचारी अनशन पर बैठे हैं। अब एनपीएस पर चोट ओपीएस को वोट अभियान शुरू किया है। इसमें आम जनता से मांग को लेकर समर्थन जुटाया जाएगा।