फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   NPPA fixed price of 866 medicines, list released on the website

एनपीपीए ने निर्धारित किए 866 दवाओं के दाम, वेबसाइट पर जारी की जानकारी

Sat, 27 Mar 2021 10:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Mar 2021 10:30 PM IST
सार

  • निर्धारित कीमत से अधिक दामों पर नहीं बेच सकेंगे दवाएं
  • स्टेट ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने की पुष्टि
  • राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण  ने जारी की सूची

विज्ञापन
NPPA fixed price of 866 medicines, list  released on the website
राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने अगले वित्त वर्ष के लिए 866 दवाओं की कीमत निर्धारित की है। इन्हें निर्धारित कीमत से अधिक दामों पर नहीं बेच सकते। एनपीपीए ने कैंसर, शुगर, बीपी, हार्ट, किडनी सहित लगभग सभी दवाओं की कीमत निर्धारित की है। एनपीपीए ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी जारी की है। स्तन कैंसर में इस्तेमाल होने वाली ट्रास्टूजूमब की कीमत 60,298 रुपये, हड्डी की बीमारी में प्रयुक्त होने वाली जोलोड्रोनिक ऐसिड की कीमत 4211.34 रुपये निर्धारित की है। ट्यूमर में इस्तेमाल होने वाली टेमोजोलमाइड की कीमत 3837.62 रुपये होगी।

विज्ञापन


हैपेटाइटस सी में उपयोग में लाए जाने वाली रैगी इंटरफैरोन इंजेक्शन 85 एमजी की कीमत 12,537 और 120 एमसीजी की कीमत 14, 605 रुपये होगी। रैगलिटाइट की कीमत 7932.08 रुपये होगी। हैपेटाइटस बी इमूग्लोबिन की कीमत 5521.66 रुपय, स्तन कैंसर में इस्तेमाल होने वाले जैमसिटाबाइन की कीमत 5315 रुपये, एंटी कैंसर डोसेटाक्सल पाउडर इंजेक्शन 80 एमजी की कीमत 5 हजार रुपये होगी। ब्लड क्लॉटिंग के लिए कोगुलेशन फैक्टर की कीमत 12350.80 रुपये निर्धारित की गई। रक्तवाहिनी में हानिकारक थक्कों को कम करने वाली अल्टेप्लेस की कीमत 39753 रुपये निर्धारित की है। एनपीपीए के उपनिदेशक प्रसन्नजीत दास ने इसकी पुष्टि की है। उधर, स्टेट ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने दवाओं की कीमत निर्धारित होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed