फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NPA in KCC Bank MD orders for probe

KCC बैंक में एनपीए के खेल का होगा खुलासा, एमडी ने दिए आदेश

Wed, 21 Feb 2018 11:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Updated Wed, 21 Feb 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
NPA in KCC Bank MD orders for probe

केसीसी बैंक में नॉन परफार्मिंग एसेट्स (एनपीए) के घटाने और बढ़ाने के खेल का खुलासा एक माह के भीतर होगा। अमर उजाला में एनपीए के खेल की खबर प्रकाशित होने के बाद केसीसी प्रबंधन अलर्ट हो गया है। केसीसी बैंक के एमडी ने एनपीए के रिव्यू करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


बैंक प्रबंधन एक माह के भीतर रिव्यू कर पता लगाएगा कि बैंक का असल एनपीए कितना है। इसके लिए सभी खातों की भी जांच-पड़ताल की जाएगी। केसीसी बैंक के एमडी पीसी अकेला ने कहा कि असल एनपीए का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। एनपीए के कुल खातों की भी जांच की जाएगी। यह सारी कार्रवाई एक माह के भीतर की जाएगी।
विज्ञापन


एक माह में पता लगाया जाएगा कि बैंक का असल एनपीए कितना है। एनपीए आधिकारिक आंकड़ों से ज्यादा हो सकता है, इससे इंकार नहीं किया जा सकता है। ऋणों का रिकवरी प्रोसेस तेज कर दिया गया है। अमर उजाला में एनपीए के खेल की खबर उजागर होने के बाद बैंक में पूरा दिन खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर किसने बैंक के अंदर की जानकारी लीक की, इसको लेकर सवाल जवाबों का दौर चलता रहा। बैंक को चलाने वाली बीओडी के राजनीतिक कर्णधार भी अपनी-अपनी सफाई देनेे के लिए दस्तावेज बनाने में जुट गए हैं।


केसीसी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिपहिया ने 26 फरवरी को बीओडी की बैठक भी बुलाई है। हालांकि, अभी तक बीओडी के एजेंडे में एनपीए का मामला शामिल नहीं है, लेकिन संभावना है कि बुधवार को इसे एजेेंडे में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed