फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now you will get admission online in Indira Gandhi Sports Complex

Shimla News: इंदिरा गांधी खेल परिसर में अब ऑनलाइन मिलेगा प्रवेश

Fri, 09 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Now you will get admission online in Indira Gandhi Sports Complex
यूपीआई से फीस भुगतान की सेवा शुरू
विज्ञापन

खिलाड़ियों का कंप्यूटराइज्ड ऑनलाइन होगा रिकार्ड

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में खेलने और प्रशिक्षण लेने आने वाले खिलाड़ियों को यूपीआई एप्लीकेशन से फीस जमा करने की सुविधा मिलना शुरू हो गई है।

खिलाड़ी और उनके अभिभावक सदस्यता, पंजीकरण शुल्क अपने मोबाइल की यूपीआई एप्लीकेशन के माध्यम से जमा कर सकेंगे। जल्द ही ऑॅनलाइन प्रवेश की सेवा भी शुरू हो जाएगी। इंदिरा गांधी खेल परिसर में पूरे साल पर साढ़े चार सौ से साढ़े पांच सौ तक रहने वाली खिलाड़ियों को यूपीआई एप्लीकेशन से फीस जमा करवाने के साथ ही उनके रिकार्ड को कंप्यूटराइज्ड करने करने का कार्य शुरू कर दिया है। इंदिरा गांधी खेल परिसर के प्रभारी एवं डीएसओ मुख्यालय अनुराग वर्मा ने माना कि यूपीआई से इस माह से फीस भुगतान की सुविधा शुरू की है। खेल परिसर की अलग से वेबसाइट बनाने, प्रवेश और खिलाड़ियों से संबंधित हर जानकारी और प्रक्रिया को ऑनलाइन किए जाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर सुविधाजनक बनाने का प्रयास है। इसमें कुछ समय लग सकता है। चरणबद्ध तरीके से कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन





दस खेलों का दिया जाता है प्रशिक्षण
इंदिरा गांधी खेल परिसर में बॉक्सिंग, जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, वॉलीबाल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, , शूटिंग के अलावा फिटनेस सेंटर में हर माह की दस तारीख तक खिलाड़ी प्रशिक्षण और खेल अभ्यास के लिए प्रवेश लेते हैं। इनमें स्कूल-कॉलेज विद्यार्थियों के अलावा हर आयु वर्ग के लोग रोज खेल परिसर में अभ्यास और प्रशिक्षण लेने के लिए नियमित रूप से आते है। इनकी संख्या पांच सौ के करीब रहती है। हर खेल के लिए यहां प्रशिक्षण उपलब्ध है, इस कारण खिलाड़ी यहां प्रवेश लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article