{"_id":"60cb2909589471282d3bc01a","slug":"now-written-exam-of-army-recruitment-will-be-held-on-july-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: अब 25 जुलाई को होगी सेना भर्ती की लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: अब 25 जुलाई को होगी सेना भर्ती की लिखित परीक्षा
Thu, 17 Jun 2021 04:20 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 17 Jun 2021 04:20 PM IST
सार
सेना भर्ती की लिखित परीक्षा 27 जून को पड्डल मैदान मंडी में थी, लेकिन कोरोना के कारण लिखित परीक्षा स्थगित करनी पड़ी है। अब यह लिखित परीक्षा 25 जुलाई को वल्लभ कॉलेज मंडी में होगी।
विज्ञापन
परीक्षा(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जून में होने वाली सेना भर्ती की लिखित परीक्षा कोरोना के चलते स्थगित हो गई है। अब यह परीक्षा 25 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के राजकीय वल्लभ कॉलेज मंडी में होगी। भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय मंडी के कर्नल एम राजाराजन ने कहा कि वर्ष 2020-21 के लिए सेना की खुली भर्ती एक से 12 मार्च तक चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के मैदान में हुई थी।
विज्ञापन
इसकी लिखित परीक्षा 27 जून को पड्डल मैदान मंडी में थी, लेकिन कोरोना के कारण लिखित परीक्षा स्थगित करनी पड़ी है। अब यह लिखित परीक्षा 25 जुलाई को वल्लभ कॉलेज मंडी में होगी। उन्होंने री-मेडिकल में पास हुए 55 उम्मीदवारों को एआरओ मंडी में मूल दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट कर एडमिट कार्ड लेने के निर्देश दिए हैं। कहा कि एडमिट कार्ड के बिना लिखित परीक्षा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन