फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now, who will become the 10th after the diploma JE.

अब 10वीं के बाद डिप्लोमा करने वाले बन सकेंगे जेई

Fri, 08 May 2015 01:02 PM IST
प्रवीण कुमार/ अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार/ अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 08 May 2015 01:02 PM IST
विज्ञापन
Now, who will become the 10th after the diploma JE.

दसवीं के बाद इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने वाले युवा कनिष्ठ अभियंता (जेई) बन सकेंगे। प्रदेश सरकार ने जेई पद के लिए जमा दो शैक्षणिक योग्यता की शर्त हटा दी है।

विज्ञापन


हिमाचल में दसवीं के बाद इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने वाले युवा कनिष्ठ अभियंता (जेई) बन सकेंगे। प्रदेश सरकार ने जेई पद के लिए जमा दो शैक्षणिक योग्यता की शर्त हटा दी है।
विज्ञापन


वर्ष 2012 में जेई के पदों पर भर्ती के लिए बारहवीं पास की शर्त लागू कर दी गई थी। तर्क दिया गया कि कई राज्यों में जेई पदों पर भर्ती के लिए 12वीं पास व इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा की अनिवार्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में दसवीं पास व इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा की अनिवार्यता थी। वर्ष 2012 में भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन करते हुए इसके लिए जमा दो पास और तीन वर्षीय डिप्लोमा न्यूनतम योग्यता कर दी गई।


इससे दसवीं के बाद इंजीनियरिंग करने वालों के लिए जेई के पदों पर भर्ती के रास्ते बंद हो गए। हिमाचल में दसवीं के बाद बहु तकनीकी कॉलेजों में दाखिला मिलता है। इसीलिए अब 2012 के नियम निरस्त कर दिए हैं।

लोनिवि के इंजीनियर इन चीफ एनके शर्मा ने बताया कि इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार ने जेई पद के लिए 12वीं की शर्त हटाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed