फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now water supply given daily in shimla city

पानी की राशनिंग से राहत, अब रोज मिलेगी सप्लाई

Fri, 17 Dec 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Now water supply given daily in shimla city
पानी की राशनिंग के बीच तीन जोन में पेयजल कंपनी ने शुरू की नियमित सप्लाई
विज्ञापन

क्रॉसर
लो वोल्टेज से अभी भी कम मिल रहा पानी
कंपनी ने टाइमिंग घटाकर शुरू की रोज सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में लो वोल्टेज के चलते जारी पानी की राशनिंग के बीच शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। पेयजल कंपनी ने शहर के कई इलाकों में फिर से रोजाना पानी की सप्लाई शुरू कर दी है। संजौली, छोटा शिमला और सेंट्रल जोन के सभी वार्डों में अब रोजाना पानी की सप्लाई दी जाएगी।
कंपनी तीनों जोन में बीते दो दिन से रोज पानी दे रही है। सेंट्रल जोन के लोअर बाजार, रामबाजार, बसस्टैंड, अनाडेल, कृष्णानगर, संजौली जोन के संजौली बाजार, इंजनघर, सांगटी, मल्याणा, नवबहार जबकि छोटा शिमला जोन के छोटा शिमला बाजार, कसुम्पटी, निगम विहार, विकासनगर, एसडीए आदि इलाकों में शुक्रवार को भी पानी की सप्लाई दी गई है। हालांकि गिरि और गुम्मा से अभी भी सामान्य से कम पानी शहर को मिल रहा है जिसके चलते चौड़ा मैदान और न्यू शिमला जोन के वार्डों में तीसरे दिन पानी की सप्लाई दी जा रही है। कंपनी का कहना है कि आने वाले दिनों में इन इलाकों में भी रोज पानी देने का प्रयास किया जाएगा। शुक्रवार को सभी पेयजल परियोजनाओं से शिमला शहर को 36.70 एमएलडी पानी की सप्लाई मिली है। यह सामान्य से करीब नौ एमएलडी कम है। लो वोल्टेज के चलते शुक्रवार दिन के समय गिरि से कम ही पानी शिमला शहर को मिला है। इसके बावजूद कंपनी का कहना है कि तीनों जोन में शनिवार को भी सप्लाई दी जाएगी। पंपिंग घटने पर सप्लाई की टाइमिंग 15 से 20 मिनट कम की जा सकती है लेकिन पानी रोज मिलेगा।
विज्ञापन

कई इलाकों में ठंड से जम कई पाइपें
शहर के कई इलाकों में ठंड बढ़ने से पाइपलाइनों में पानी जमना शुरू हो गया है। शहर के जाखू, बैनमोर, आईजीएमसी, लक्कड़ बाजार, छोटा शिमला, नवबहार एरिया में पाइपों में पानी जमने की शिकायतें आती हैं। कंपनी का कहना है कि फील्ड स्टाफ को इन शिकायतों को देखने के लिए कहा है। लाइनें बहाल करने के लिए उपकरण मुहैया करवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में ही जम रहा पानी
शहर के कई इलाकों में दिन के समय तापमान इतना कम है कि सड़कों और रास्तों पर पानी जमना शुरू हो गया है। मालरोड पर सुबह के समय कई कारोबारी सफाई के लिए सड़क पर पानी गिरा देते हैं लेकिन यह पानी भी सड़क पर जम रहा है। इससे रास्ता भी फिसलन वाला हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed