फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now Token System at Brijeshwari Temple Kangra.

हिमाचल के इस मंदिर में अब टोकन से होंगे देवी के दर्शन

Fri, 17 Feb 2017 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Fri, 17 Feb 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
Now Token System at Brijeshwari Temple Kangra.

प्रसिद्ध शक्तिपीठ बज्रेश्वरी देवी मंदिर में अब टोकन से दर्शन होंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में नया सिस्टम लागू किया जा रहा है। पहले श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया जाएगा, इसके बाद  पर्ची (टोकन) दिए जाएंगे।

विज्ञापन


इससे भीड़ भी नियंत्रित रहेगी और 28 मार्च से शुरू हो रहे ग्रीष्मकालीन नवरात्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी। बज्रेश्वरी देवी मंदिर ट्रस्ट की वीरवार को हुई बैठक में इस संदर्भ में जानकारी दी गई। ऐसी व्यवस्था चिंतपूर्णी मंदिर में पहले से ही की गई है। मीटिंग में मंदिर आयुक्त देवाश्वेता वानिक ने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के पंजीकरण और टोकन सिस्टम लागू करने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन


इस पर ट्रस्ट के सदस्यों ने विस्तृत चर्चा की और आपसी सहमति बनाकर इसे लागू करने में प्राथमिकता देने को कहा। टोकन देने का कार्य एक कंपनी के माध्यम से किया जाएगा। कंपनी कांगड़ा में श्रद्धालुओं के पंजीकरण के लिए कंप्यूटर मुहैया कराएगी और स्थानीय कर्मचारियों को इसका प्रशिक्षण देगी। इससे सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होंगे और श्रद्धालुओं की गणना भी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर परिसर में कार्यकाल पूर्ण कर चुके दैनिक वेतन पर तैनात कर्मचारियों को नियमित करने और समेकित वेतन पर कार्यरत कर्मचारियों को दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी बनाने पर चर्चा की गई। इसके अलावा 28 मार्च से शुरू होने वाले ग्रीष्मकालीन नवरात्र मेलों के दौरान श्रद्धालुओं को आवासीय सुविधा, पार्किंग, बिजली प्रबंध, शौचालय, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता और लंगर व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने की बात कही गई।


मीटिंग में तहसीलदार प्रेम कुमार शर्मा, डीएसपी सुरेंद्र शर्मा, नप अध्यक्ष सुमन वर्मा, कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला, एसएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता, नरेंद्र त्रिवेदी, रविशंकर, मुनीष कांसरा, उमेश शर्मा, व्यापार मंडल प्रधान पं. वेद प्रकाश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed