फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now there will be 53 types of tests in the emergency lab of IGMC Shimla for 24 hours

सुविधा: आईजीएमसी शिमला की इमरजेंसी लैब में अब 24 घंटे होंगे 53 तरह के टेस्ट

Wed, 22 Sep 2021 09:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Sep 2021 09:15 PM IST
सार

आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक राज ने कहा कि इस प्रयोगशाला को नो रिटर्न लैब बनाएंगे। यहां कोई भी मरीज बिना जांच के नहीं लौटेगा। कहा कि जांच रिपोर्ट कम समय में मिलने से गंभीर मरीजों के इलाज में तेजी आएगी।

विज्ञापन
Now there will be 53 types of tests in the emergency lab of IGMC Shimla for 24 hours
आईजीएमसी शिमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईजीएमसी शिमला की इमरजेंसी लैब में अब सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे टेस्ट होंगे।  इससे आपात स्थिति में आए मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। अस्पताल प्रबंधन ने लैब में आधुनिक मशीनें स्थापित कर दी हैं। इससे एक छत के नीचे 53 तरह के मेडिकल टेस्ट हो पाएंगे। मरीजों को निजी लैब के चक्कर भी नहीं काटने होंगे। निजी लैब तय समय पर ही टेस्ट करने का काम करती है तो ऐसे में अस्पताल की लैब के 24 घंटे चलने से समय की बर्बादी कम होगी और टेस्ट रिपोर्ट जल्द मिलेगी।

विज्ञापन


एक घंटे के भीतर मरीजों को रिपोर्ट मिलने का दावा किया जा रहा है।  अस्पताल की इस लैब में कार्डियक, आयरन और हार्मोनल, आरएफटी, एलएफटी, लिपिड, इलेक्ट्रोलाइट्स, एडी, हेमेटोलॉजी (एचबी) सीबीसी, इलेक्ट्रोलाइट्स के अलावा 53 तरह के टेस्ट शुरू करने का दावा अस्पताल प्रबंधन ने किया है। लैब में स्थापित मशीन में एक घंटे में एक हजार चालीस सैंपलों की जांच एक घंटे में की जा सकेगी। इसके अलावा लिथियम टेस्ट भी लैब में होगा।
विज्ञापन


बिलासपुर से आया एक और मरीज
 आईजीएमसी में स्क्रब टायफस पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार शाम को बिलासपुर से रेफर एक मरीज को आईजीएमसी शिफ्ट किया है। यह मरीज 70 साल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नो रिटर्न लैब बनाएंगे : डॉ. जनक
आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक राज ने कहा कि इस प्रयोगशाला को नो रिटर्न लैब 
बनाएंगे। यहां कोई भी मरीज बिना जांच के नहीं लौटेगा। कहा कि जांच रिपोर्ट कम समय में मिलने से गंभीर मरीजों के इलाज में तेजी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed