फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now the remains of uranium found in Kunah and Pung Khad of Hamirpur

हिमाचल: अब हमीरपुर के कुनाह और पुंग खड्ड में मिले यूरेनियम के अवशेष

Fri, 25 Mar 2022 10:25 AM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Mar 2022 10:25 AM IST
सार

हिमाचल के कुनाह और पुंग खड्ड में जगह-जगह यूरेनियम के अवशेष मिले हैं।खुदाई करने वाली आउटसोर्स कंपनी ने इसकी रिपोर्ट परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय के उच्च अधिकारियों को सौंप दी है। 

विज्ञापन
Now the remains of uranium found in Kunah and Pung Khad of Hamirpur
यूरेनियम के अवशेष मिले(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर की दूरी पर कुनाह और पुंग खड्ड (छोटी नदी) में जगह-जगह यूरेनियम के अवशेष मिले हैं। खुदाई करने वाली आउटसोर्स कंपनी ने इसकी रिपोर्ट परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय के उच्च अधिकारियों को सौंप दी है। इससे पूर्व वर्ष 2013 में भी ग्राम पंचायत ख्याह के लंबेहड़ा गांव में खुदाई के दौरान यूरेनियम के अवशेष मिल चुके हैं। दरअसल, कोविड काल के बीच निदेशालय ने आउटसोर्स कंपनी से खुदाई का काम शुरू करवाया है।

विज्ञापन


इसी दौरान ये अवशेष मिले हैं। कुनाह और पुंग के बीच 15 से 20 किलोमीटर की दूरी है। कुनाह और पुंग खड्ड नाल्टी, नेरी और नारा गांवों से होकर गुजरती है। उल्लेखनीय है कि निदेशालय पहले सर्वे कर चुका है। इस सर्वे में प्रदेश के 11 विभिन्न स्थानों पर यूरेनियम होने की पुष्टि हुई है। स्टेट ज्योलॉजिस्ट पुनीत गुलेरिया ने कहा कि यूरेनियम के स्रोत पूरे हिमाचल प्रदेश में जगह-जगह मिल रहे हैं। लेकिन ये इतनी मात्रा में नहीं होते हैं कि व्यापारिक प्रयोग में लाए जा सकें। आर्थिक रूप से भी इसका अधिक महत्व नहीं होता है। 
विज्ञापन


पहाड़ियों पर भी है यूरेनियम
ऊना, शिमला के रामपुर, मंडी और कुल्लू की पहाड़ियों पर भी यूरेनियम पाए जाने की पुष्टि हो चुकी है। आंध्र प्रदेश, झारखंड और मेघालय समेत देश के 11 राज्यों में से हिमाचल भी शामिल है, जहां यूरेनियम के भंडार मिल चुके हैं। लेकिन इन जगहों को अभी तक सूचीबद्ध नहीं किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed