{"_id":"69ea2dd5723909ea8d0ed4ee","slug":"now-the-government-will-provide-e-rickshaws-to-all-the-panchayats-of-the-state-shimla-news-c-19-sml1002-710491-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: प्रदेश की सभी पंचायतों को अब \nई रिक्शा मुहैया कराएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: प्रदेश की सभी पंचायतों को अब ई रिक्शा मुहैया कराएगी सरकार
विज्ञापन
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दुध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध का दुधली में एलान
दुधली में 5.68 करोड़ की 4 परियोजनाओं का किया शिलान्यास
बेशक गांव में जन दरबार लगा सुनीं लोगों की समस्याएं
बोले, 2.52 करोड़ से बेशक से टूड तक बनेगी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। प्रदेश सरकार द्वारा हर पंचायत को ई-रिक्शा उपलब्ध करवाया जाएगा। यह पहाड़ी क्षेत्रों में उतराई-चढ़ाई सफलतापूर्वक पार कर सकेगा। इससे पंचायतों को कूड़ा डंपिंग साइट तक उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। यह बात ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान दुधली में 5.68 करोड़ से बनीं 4 परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद कही। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना।
अनिरुद्ध सिंह वीरवार को कसुम्पटी विधानसभा के तहत दुधली पहुंचे। यहां पर उन्होंने करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित होने वाली दो सड़कों और दो पंचायतों के सामुदायिक भवनों का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि 2.52 करोड़ से ग्राम बेशक से टूड गांव के लिए सड़क बनेगी। भराड़ी-रग्यान से कनैना सड़क के निर्माण पर भी 87 लाख रुपये खर्च होंगे। दुधली और टूड में सामुदायिक भवन बनाए जाएंगे। इन पर 1.14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कम्याणा से आगे डुम्मी-शीडा होते हुए सड़क को कड़ेची सड़क से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। महिला मंडलों को प्रोत्साहित करने के लिए 60 फूड वैन उपलब्ध करवाई हैं।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कम्याणा में हिल टॉप पर लगभग 7 करोड़ से बड़ा पार्क बनाया जाएगा। डुम्मी पंचायत में प्लास्टिक मैनेजमेंट सेंटर बनाया जाएगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके अलावा इसमें कॉटेज और टेंट की व्यवस्था उपलब्ध होगी। इस अवसर पर डीएफओ शिमला अनिकेत, बीडीओ मशोबरा अंकित कोटिया, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण विकास राजेश चंदेल, बीएमओ डॉ. संजय रनौत, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी नवीन कौडल, पीसीसी महासचिव सत्यजीत नेगी, कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन शांडिल, महासचिव किसान मोर्चा कांग्रेस रणधीर वर्मा, निगम पार्षद नरेंद्र ठाकुर, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष विक्रम ठाकुर और ऋषि राठौर, नायब तहसीलदार शिमला ग्रामीण चांदराम मौजूद रहे।