{"_id":"6258b392713bbb213556aa57","slug":"now-the-domestic-electricity-bill-of-up-to-60-units-in-himachal-is-zero","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: हिमाचल में 60 यूनिट तक निशुल्क घरेलू बिजली की सुविधा हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: हिमाचल में 60 यूनिट तक निशुल्क घरेलू बिजली की सुविधा हुई शुरू
Fri, 15 Apr 2022 11:32 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:32 AM IST
सार
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बताया कि वर्तमान में करीब चार लाख घरेलू उपभोक्ताओं की मासिक बिजली खपत 60 यूनिट तक रहती है। इन उपभोक्ताओं से अब मीटर रेंट के 40 रुपये और फिक्स चार्ज के 15 रुपये भी नहीं लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बिजली मीटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 60 यूनिट तक निशुल्क घरेलू बिजली की सुविधा शुरू हो गई है। बिजली की मासिक कम खपत करने वाले उपभोक्ताओं को अब शून्य राशि के बिल आना शुरू हो गए हैं। मार्च और अप्रैल की एक माह की रीडिंग के आधार पर प्रदेश में अब बिल जारी होना शुरू हो गए हैं। 125 यूनिट तक एक रुपये की दर से उपभोक्ताओं को बिजली बिल आएंगे।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बताया कि वर्तमान में करीब चार लाख घरेलू उपभोक्ताओं की मासिक बिजली खपत 60 यूनिट तक रहती है। इन उपभोक्ताओं से अब मीटर रेंट के 40 रुपये और फिक्स चार्ज के 15 रुपये भी नहीं लिए जा रहे हैं। 60 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को बोर्ड की ओर से शून्य राशि के बिल जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
125 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले सात लाख ग्राहकों को 1.55 रुपये प्रति यूनिट की जगह एक रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल दिए जा रहे हैं। कुल मिलाकर प्रदेश के 11 लाख परिवारों को सरकार के इस फैसले से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन