फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   now tea will supply from divyang canteen at una

अब दिव्यांगों की कैंटीन से जाएगी विभागों को चाय

Thu, 19 Apr 2018 09:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना Updated Thu, 19 Apr 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
now tea will supply from divyang canteen at una

पूरी तरह दिव्यांगों द्वारा संचालित डीसी ऑफिस की कैंटीन पहल की आमदनी बढ़ने की उम्मीद है। अब डीसी ऑफिस समेत मिनी सचिवालय में संचालित अन्य विभागों की बैठकों के लिए चाय आदि का आर्डर अब पहल को ही दिया जाएगा। 

विज्ञापन


अमर उजाला ने 18 अप्रैल 2018 को ‘ऊना में हौसलों से उड़ान भर रहे छह दिव्यांग युवक’ शीर्षक से इन युवाओं की संघर्ष गाथा को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर के प्रकाशित होने के बाद उपायुक्त ने संज्ञान लिया है। 
विज्ञापन


उपायुक्त विकास लाबरू ने सर्कुलर जारी करते हुए सभी विभागों के प्रमुखों से पहल कैंटीन को आर्डर देेने की अपील की है। उपायुक्त ने कहा कि यह कैंटीन उपायुक्त कार्यालय की ही एक विशेष पहल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांगों को मुहैया कराया है ये सामान

now tea will supply from divyang canteen at una

इससे पूर्व प्रशासन ने अपने स्तर पर इस कैंटीन के लिए भवन निर्माण करने के बाद एकमुश्त जरूरत का सामान दिव्यांगों को मुहैया कराया है। इसमें खाना पकाने आदि के उपकरणों के अलावा क्राकरी व अन्य बर्तन समेत फ्रिज और खाद्य सामग्री आदि शामिल है।

उन्होंने कहा कि इस कैंटीन के संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। पहल कैंटीन में काम कर रहे दिव्यांगजन कुफरी स्थित होटल मैनेजमेंट संस्थान से प्रशिक्षित हैं। उनके द्वारा बनाए गए उत्पाद गुणवत्ता से भरपूर हैं।

पहल कैंटीन में सात रुपये की दर से मसाला चाय का एक कप मुहैया कराया जा रहा है जबकि बाजार में साधारण चाय का एक कप 10 रुपये की दर से उपलब्ध होता है। कैंटीन में चाय के अलावा समोसा, ब्रेड पकौड़ा और अन्य उत्पाद भी उपलब्ध हैं।

ऊना स्थित नेशनल कॅरियर सर्विस सेंटर में ऐसे दिव्यांगजनों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो या तो नौकरी करना चाहते हैं या कोई स्वरोजगार अपनाना चाहते हैं। इसी कड़ी में एनसीएसई ने इन युवकों को विशेष प्रशिक्षण दिलाया। इसके बाद उपायुक्त की ओर से उन्हें कैंटीन मुहैया कराई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed