फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now tea of renowned companies, Chyawanprash will also be available in ration depots

Ration depots Himachal: अब राशन डिपुओं में नामी कंपनियों की चाय, च्यवनप्राश भी मिलेगा

Sat, 29 Jul 2023 11:11 AM IST
Krishan Singh आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Jul 2023 11:11 AM IST
सार

प्रदेश के राशन डिपुओं में अब उपभोक्ताओं को बाजार से सस्ती दरों पर टाटा और डाबर के उत्पाद भी मिलेंगे।  इसके लिए टाटा और डाबर दोनों ही कंपनियों ने सरकार के साथ करार कर दिया है।

विज्ञापन
Now tea of renowned companies, Chyawanprash will also be available in ration depots
सार्वजनिक वितरण प्रणाली। - फोटो : खाद्य आपूर्ति विभाग

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में अब उपभोक्ताओं को बाजार से सस्ती दरों पर टाटा और डाबर के उत्पाद भी मिलेंगे। इनमें दंतमंजन, सोयाबीन ऑयल, नमक, शहद, ग्लूकोज, चाय पत्ती, दालें, च्यवप्राश, शेंपू, आटा, सूजी, सरसों तेल, बादाम तेल समेत अन्य सामान भी उपलब्ध होगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी। इसके लिए टाटा और डाबर दोनों ही कंपनियों ने सरकार के साथ करार कर दिया है।

विज्ञापन


अनुबंध के अनुसार सोलन जिले के गोदामों में कंपनियों ने खेप भी भेजनी शुरू कर दी है। इससे लोगों को अगस्त माह में राशन डिपुओं में सस्ते राशन के साथ डाबर और टाटा के उत्पाद भी मिलेंगे। कंपनियों के अलग-अलग सामान पर विभिन्न तरह से छूट मिलेगी। पहले चरण में कुछ ही डिपुओं में सामान उपलब्ध होगा। सितंबर माह से प्रत्येक डिपो में लोगों को नामी कंपनियों का सामान भी आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन


प्रदेश में करीब 5,000 से अधिक डिपो हैं। इन डिपुओं पर 19.50 लाख उपभोक्ता निर्भर है। यह सभी उपभोक्ता राशन डिपुओं में उपलब्ध सस्ते राशन की खरीदारी करते हैं। अब इन लोगों को नामी कंपनियों के उत्पाद भी मिलना शुरू हो जाएंगे। इससे लोगों को और राहत मिल जाएगी। अभी तक डिपुओं में नामी कंपनियों के उत्पाद नहीं मिलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उचित मूल्य की दुकानों पर अब उपभोक्ताओं को टाटा और डाबर के उत्पाद कम दामों पर मिलेंगे। सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार उचित मूल्य की दुकानों पर दोनों कंपनियों का सामान उपलब्ध होगा। पहले चरण में ट्रायल के तौर पर कुछ डिपुओं में अगस्त माह में सामान दिया जाएगा। इसके लिए खेप गोदाम में आ गई है।-नरेंद्र धीमान, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, सोलन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed