{"_id":"64c7b63c1de8bbad66099e97","slug":"now-sitting-at-home-you-will-be-able-to-register-yourself-in-the-employment-office-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Employment Office: अब घर बैठे खुद करा सकेंगे रोजगार कार्यालय में अपना पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Employment Office: अब घर बैठे खुद करा सकेंगे रोजगार कार्यालय में अपना पंजीकरण
Mon, 31 Jul 2023 06:56 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 31 Jul 2023 06:56 PM IST
सार
प्रदेश में रोजगार कार्यालय ऑनलाइन हो गए हैं। कार्यालय में पंजीकरण कराना हो या फिर नवीनीकरण, अभ्यर्थी खुद ही वेबसाइट पर जाकर तमाम कार्य निपटा सकता है।
विज्ञापन
श्रम एवं रोजगार विभाग
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में रोजगार कार्यालय ऑनलाइन हो गए हैं। कार्यालय में पंजीकरण कराना हो या फिर नवीनीकरण, अभ्यर्थी खुद ही वेबसाइट पर जाकर तमाम कार्य निपटा सकता है। युवाओं को पंजीकरण कराने के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। दरअसल, श्रम एवं रोजगार विभाग ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा प्रदान की है। इसके तहत रोजगार कार्यालय नाहन में भी एक अगस्त से https://eemis.hp.nic.in/ पर ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा से युवाओं को पंजीकरण करवाने के लिए रोजगार कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। युवा स्व: प्रमाणित दस्तावेज वेबसाइट पर अपलोड कर स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से श्रम एवं रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज करवा सकेंगे। उन्हें दस्तावेज जमा करवाने के लिए भी रोजगार कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बताया कि पंजीकरण के साथ-साथ नवीनीकरण के लिए भी पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। पंजीकरण प्रक्रिया संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए वीडियो उपलब्ध है, जिसका लिंक जारी किया है।
विज्ञापन