{"_id":"5d95e2558ebc3e93ca6f8974","slug":"now-products-made-by-prisoners-will-also-sell-in-isbt-shimla-dg-launched-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आईएसबीटी शिमला में भी बिकेंगे कैदियों के बनाए उत्पाद, डीजी ने किया स्टोर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आईएसबीटी शिमला में भी बिकेंगे कैदियों के बनाए उत्पाद, डीजी ने किया स्टोर का शुभारंभ
Thu, 03 Oct 2019 05:28 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 03 Oct 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल से लेकर देश-दुनिया तक कैदियों के बनाए उत्पादों की बिक्री करने वाला जेल विभाग अब राज्य सचिवालय के आईएसबीटी शिमला में भी उत्पादों की बिक्री करेगा। गुरुवार को जेल महानिदेशक सोमेश गोयल आईएसबीटी में स्टोर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
प्रदेश की जेलों में बंद कैदियों के भविष्य को संवारने व सुधार के उद्देश्य से कुछ साल पहले जेल विभाग ने ‘हर हाथ को काम’ नारे के साथ जेलों में विभिन्न तरह के उत्पाद बनाने का काम शुरू किया। इनमें हथकरघा से लेकर डेयरी उत्पाद तैयार करने, खाना बनाने से लेकर बेकरी के उत्पाद तैयार करना शामिल था।
विज्ञापन
हाल ही में नाहन जेल में सेनिट्री नैपकिन बनाने का काम भी शुरू किया गया। यूं तो जेल विभाग ने विभिन्न जेलों के बाहर पहल स्टोर बनाकर जेल उत्पादों की बिक्री का काम शुरू किया। साथ ही देशभर से अपने उत्पाद के आर्डर लेने और उन्हें पहुंचाने के लिए ऑनलाइन साइट कारा बाजार भी शुरू की।
विज्ञापन
लेकिन जेल विभाग के पास किसी सार्वजनिक स्थान पर कोई स्टोर नहीं था। इसी के तहत स्टोर खोलने की पहल की गई है। जेल महानिदेशक सोमेश गोयल ने बताया कि जेल में बने उत्पादों की काफी लोकप्रियता है। इसी को देखते हुए स्टोर खोला गया है।