फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now prisoners will be able to take free online coaching, medical consultation, Governor started new schemes fr

हिमाचल: अब निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग, डॉक्टरी परामर्श ले सकेंगे कैदी, राज्यपाल ने कंडा जेल से शुरू कीं नई योजनाएं

Thu, 01 Dec 2022 08:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Dec 2022 08:32 PM IST
सार

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने वीरवार को शिमला के नजदीक कंडा जेल में कारागार एवं सुधार सेवाएं विभाग की ओर से बंदियों के लिए सात नई योजनाएं शुरू कीं। 

विज्ञापन
Now prisoners will be able to take free online coaching, medical consultation, Governor started new schemes fr
राज्यपाल ने कंडा जेल से शुरू कीं नई योजनाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की जेलों में बंद कैदी अब निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग और डॉक्टरों से परामर्श जैसी सात सुविधाओं का फायदा ले सकेंगे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने वीरवार को शिमला के नजदीक कंडा जेल में कारागार एवं सुधार सेवाएं विभाग की ओर से बंदियों के लिए सात नई योजनाएं शुरू कीं।  इन सात योजनाओं में ध्यान कार्यक्रम, टेलीमेडिसिन परियोजना, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, अपशिष्ट प्रबंधन, निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग, ऑडियो लाइब्रेरी और कविता संग्रह का विमोचन शामिल है। इसके अलावा अब स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से ई संजीवनी की ओर से जेलों में टेलीमेडिसिन कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया। इस कार्यक्रम में बंदियों को विभिन्न बीमारियों से बचने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक ऑनलाइन परामर्श देंगे। राज्यपाल ने कहा कि उनके लिए यह भावुक क्षण है कि वह बंदियों के बीच आकर उनके कौशल को देख पाए।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कारागार एवं सुधार सेवाएं सतवंत अटवाल के प्रयासों की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उनके प्रयासों से कारागार सुधार गृह में परिवर्तित हुआ है। उन्होंने कहा कि बंदियों के लिए भविष्य की नई उम्मीदें राह देख रही हैं। राज्यपाल बंदियों की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर प्रभावित हुए। इससे पूर्व राज्यपाल ने ट्रांसेंडेंटल मेडिटेशन (भावातीत ध्यान) कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण का शुभारंभ किया, जिसे ट्रांसेंडेंटल मेडिटेशन संस्था कार्यान्वित करेगी। कारागार विभाग ने वेस्ट वॉरियर्स सोसायटी धर्मशाला के साथ मिलकर अपशिष्ट प्रबंधन के लिए (वेस्ट अंडर अरेस्ट प्रोग्राम) के तहत एक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट धर्मशाला में स्थापित की है। ऐसी इकाइयां प्रदेश की सभी जेलों में भी स्थापित की जाएंगी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतवंत अटवाल ने कहा कि प्रदेश की समस्त कारागारों में एक बैरक को मुक्त कारागार घोषित किया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed