{"_id":"6abfcd69d5703c289a06f519","slug":"now-preparations-are-underway-to-provide-parking-facilities-directly-to-the-local-people-in-the-capital-shimla-news-c-19-sml1002-796856-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: राजधानी में अब सीधे स्थानीय लोगों को पार्किंग सुविधा देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: राजधानी में अब सीधे स्थानीय लोगों को पार्किंग सुविधा देने की तैयारी
विज्ञापन
नगर निगम पहले तय किए गए फार्मूले में करेगा बदलाव, आज महापौर के साथ होने वाली बैठक में होगा फैसला
लोग नगर निगम से कर रहे हैं पार्किंग आवंटित करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बनी पार्किंग अब ठेकेदार की जगह सीधे स्थानीय लोगों को ही आवंटित करने की तैयारी है। इसके लिए नगर निगम अपने पहले तय किए गए फार्मूले में जल्द बदलाव कर सकता है। महापौर सुरेंद्र चौहान के साथ शनिवार को होने वाली बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा।
शहर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत तैयार हुई चार बड़ी पार्किंग एसडीए कसुम्पटी, ऑकलैंड और टुटू के लिए नगर निगम ने 28 सितंबर तक आवेदन मांगे थे। पहले तय किया था कि पार्किंग के एक हिस्से में स्थानीय लोगों के लिए जगह चिह्नित की जाएगी। इसके लिए स्थानीय लोगों और कारोबारियों से आवेदन भी ले लिए गए हैं। पार्किंग की बाकी बची जगह टेंडर के जरिये ठेकेदार को दी जाएगी। ठेकेदार पार्किंग के इस हिस्से का संचालन करेंगे। नगर निगम के अनुसार स्थानीय लोगों के लिए जो जगह चिह्नित की गई थी उसके लिए काफी ज्यादा आवेदन आ गए हैं। लोग निगम से मांग कर रहे हैं कि ठेकेदार की बजाय सीधे आम जनता को ही पार्किंग आवंटित की जाए। लोग एक साल का पार्किंग शुल्क भी नगर निगम को देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में अब नगर निगम ने भी इस पर राहत देने की तैयारी शुरू कर दी है।
नगर निगम सदन में भी प्रशासन ने स्थानीय लोगों को ही प्राथमिकता देने का दावा किया था। ऐसे में यदि चिह्नित की गई जगह से ज्यादा आवेदन आए हैं तो उन लोगों को ठेकेदार के लिए चिह्नित की जगह पर गाड़ी पार्क करने की सुविधा दी जा सकती है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि इस पर शनिवार को बैठक कर फैसला लेंगे।
विज्ञापन
ऑकलैंड, एसडीए, टुटू पार्किंग के लिए मची मारामारी
नगर निगम के अनुसार टुटू की पूरी पार्किंग स्थानीय लोगों को मिलेगी। 90 वाहनों की इस पार्किंग के लिए 100 से ज्यादा आवेदन आए हैं। ऐसे में ड्रॉ ऑफ लॉट्स के जरिये आवंटन होगा। ऑकलैंड पार्किंग में भी चिह्नित की गई क्षमता से ज्यादा आवेदन आए हैं। इसी तरह एसडीए परिसर में भी सैकड़ों आवेदन आ चुके हैं। निगम प्रशासन के अनुसार आवेदनों की छंटनी की जा रही है। एक परिवार से एक ही गाड़ी को पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। टुटू, कसुम्पटी और ऑकलैंड में अभी सैकड़ों गाड़ियां सड़क पर खड़ी हो रही हैं। पार्किंग सुविधा मिलने से लोगों को राहत मिलेगी।
पार्किंग सामुदायिक भवन की सुविधा
शहर के विकासनगर में भी स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बहुमंजिला पार्किंग तैयार की जा रही है। इसी साल स्थानीय लोगों को इसकी सुविधा मिल जाएगी। पार्किंग परिसर में सामुदायिक भवन का भी निर्माण किया जा रहा है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि भवन का निर्माण जारी है। इससे विकासनगर के लोगों को सुविधा मिलेगी। कहा कि एसडीए परिसर कसुम्पटी में बनी पार्किंग में सिर्फ गाड़ियां खड़ी होंगी। इस पार्किंग में 320 से ज्यादा वाहन पार्क हो सकेंगे।