फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now prayer meetings will be held in schools of Himachal in Sanskrit and English

HPBOSE: संस्कृत और अंग्रेजी में भी होंगी अब हिमाचल के स्कूलों में प्रार्थना सभा

Wed, 10 Aug 2022 11:23 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Aug 2022 11:23 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों को प्रात:कालीन सभा में हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी भाषा में प्रार्थना करने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड प्रबंधन की मानें तो तीन भाषाओं में प्रार्थना करने से स्कूली विद्यार्थी इन भाषाओं को समझ सकेंगे।

विज्ञापन
Now prayer meetings will be held in schools of Himachal in Sanskrit and English
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के स्कूली छात्र अब हिंदी के अलावा अंग्रेजी और संस्कृत भाषा में सुबह की प्रार्थना सभा करेंगे। इस दौरान सप्ताह के हर दो-दो दिन अलग-अलग भाषा की प्रार्थना सभा होगी। जैसे ही स्कूलों में कोविड के कारण बंद की गई प्रार्थना सभा को शुरू किया जाता है, इस व्यवस्था को शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों को प्रात:कालीन सभा में हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी भाषा में प्रार्थना करने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड प्रबंधन की मानें तो तीन भाषाओं में प्रार्थना करने से स्कूली विद्यार्थी इन भाषाओं को समझ सकेंगे। इसके अलावा जब संस्कृत और अंग्रेजी भाषा में बच्चे प्रार्थना करेंगे और बोलेंगे, तो उनमें इन भाषाओं को सीखने के प्रति उत्साह भी पैदा होगा। 
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी विषय में प्रार्थनाएं तैयार की हैं। इस व्यवस्था को स्कूलों में प्रार्थना सभा शुरू होते ही शुरू कर दिया जाएगा। हर भाषा की प्रार्थना को सप्ताह में दो-दो दिन दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed