{"_id":"67375b1ce1e7efd2a70072eb","slug":"now-people-will-be-able-to-see-from-home-when-water-will-come-to-which-ward-in-the-city-shimla-news-c-19-sml1001-440620-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शहर में कब-किस वार्ड में आएगा \nपानी, अब घर बैठे देख सकेंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शहर में कब-किस वार्ड में आएगा पानी, अब घर बैठे देख सकेंगे लोग
विज्ञापन
पेयजल कंपनी की वेबसाइट पर रोज मिलेगा शेड्यूल
कीमैन और कंट्रोल रूम को नहीं करने पड़ेंगे फोन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के किस वार्ड में कब और कितने बजे पानी की आपूर्ति मिलेगी, इसका पता करने के लिए शहरवासियों को अब कीमैन या कंट्रोल रूम में बार-बार फोन नहीं करने पड़ेंगे। इसकी पूरी जानकारी लोगों को अब घर बैठे एक क्लिक पर मिल जाएगी।
पेयजल कंपनी ने इसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था कर दी है। इसे लागू भी कर दिया है। लोग कंपनी की वेबसाइट पर जाकर सभी 34 वार्डाें का रोज का पानी का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। कहां कितने बजे पानी आएगा, किन वार्डाें में आपूर्ति दी जा चुकी है, इसकी पूरी जानकारी घर बैठे मिल जाएगी। कंपनी के अनुसार लोगों को एजेपीएनएल की वेबसाइट पर जाकर वाटर डिस्ट्रीब्यूशन मॉनिटरिंग सिस्टम के विकल्प पर जाना होगा। यहां सभी वार्डाें की पेयजल आपूर्ति का पूरा ब्योरा मिल जाएगा। कंपनी ने सुबह से शाम तक हर वार्ड में दी जाने वाली पेयजल आपूर्ति की जानकारी ऑनलाइन देने के लिए कर्मचारी तैनात किए हैं। यह शहर के वार्डाें में पानी की आपूर्ति देने वाले कीमैन के संपर्क में होते हैं। वार्डाें में पानी की आपूर्ति शुरू करते ही कीमैन इन कर्मचारियों को सूचित करते हैं। यह कर्मचारी इसे वेबसाइट पर अपडेट कर देते हैं। इसमें जिन इलाकों में पानी की आपूर्ति हो जाती है, उन्हें हरे रंग से अंकित किया जाता है। इसके अलावा जिन इलाकों में आपूर्ति दी जानी है, उसकी पूरी जानकारी टाइमिंग के साथ प्रदर्शित की जाती है।
कोटलोग घर बैठे अपने वार्ड का पेयजल शेड्यूल चेक कर सकते हैं। वार्डाें में कब कितने बजे पानी आना है, इसकी पूरी जानकारी अब ऑनलाइन दी जा रही है।
-पीपी शर्मा, एजीएम, पेयजल कंपनी शिमला