फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now Pay Your Electricity bills Through Old Currency Notes.

बड़ी राहत, अब 500-1000 के पुराने नोटों से भर सकेंगे बिजली बिल

Wed, 16 Nov 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 16 Nov 2016 08:51 AM IST
विज्ञापन
Now Pay Your Electricity bills Through Old Currency Notes.

हिमाचल के लाखों बिजली मीटर उपभोक्ताओं को बिजली बोर्ड ने बड़ी राहत देते हुए 24 नवंबर तक 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों से बिल भरने की छूट दे दी है। मंगलवार को बोर्ड प्रबंधन ने बैठक कर केंद्र सरकार के आदेशों को लागू कर दिया है।

विज्ञापन


बोर्ड ने अपने सभी कार्यालयों को भी इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। बिजली बिल काउंटरों पर 500 और 1000 के बंद किए गए नोट लेने की सूचना भी लगाने को कहा गया है। बोर्ड के प्रबंध निदेशक पीसी नेगी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


प्रदेश में इन दिनों बिजली बिल जमा करवाने की आखिरी तारीखें चल रही हैं। एटीएम से सिर्फ 2500 रुपये निकल रहे हैं। पुराने नोट बदलवाने के लिए लोगों को बैंकों में खड़ा होना पड़ रहा है। इस स्थिति में लोगों को बिजली बिल जमा करवाने में कई समस्याएं पेश आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड ने बुलाई बैठक, जारी किए दिशा निर्देश

Now Pay Your Electricity bills Through Old Currency Notes.

केंद्र सरकार ने लोगों को राहत देते हुए बिल जमा करवाने की तारीख को 24 नवंबर तक बढ़ाया है। इसी कड़ी में बिजली बोर्ड प्रबंधन ने मंगलवार को तीन छुट्टियों के बाद दफ्तर खुलते ही केंद्र सरकार के आदेशों का पालन करना शुरू कर दिया है।

मंगलवार सुबह बोर्ड प्रबंधन ने उच्च अधिकारियों की बैठक बुलाकर प्रदेश के सभी बिजली दफ्तरों को 24 नवंबर तक बिल के तौर पर 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट लेने के आदेश जारी किए हैं।

ऐसे में प्रदेश के बिजली मीटर उपभोक्ता 24 नवंबर तक अपने बिजली बिल की अदायगी में 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट इस्तेमाल कर सकेंगे। बता दें कि प्रदेश में 22 लाख बिजली मीटर उपभोक्ता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed