फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now PAN Card will be Compulsory for New Gas Connection.

रसोई गैस के नए कनेक्शन के लिए अब पूरी करनी होगी ये शर्त

Sat, 05 Nov 2016 12:54 PM IST
रितेश गुलेरिया/अमर उजाला, बिलासपुर
रितेश गुलेरिया/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sat, 05 Nov 2016 12:54 PM IST
विज्ञापन
Now PAN Card will be Compulsory for New Gas Connection.

रसोई गैस के लिए अब उपभोक्ताओं को अपना परमानेंट अकाउंट नंबर (पैन) देना होगा। केंद्र सरकार की जारी गाइडलाइन के बाद अब गैस एजेंसियां नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं से पैन मांग रही है।

विज्ञापन


पुराने उपभोक्ताओं को भी पैन मुहैया कराने के मैसेज भेजे जा रहे हैं। परमानेंट अकाउंट नंबर को कंपनी के सॉफ्टवेयर में अपलोड करते ही सालाना 10 लाख रुपये आय वाले उपभोक्ताओं की ऑटोमेटिक ही सब्सिडी कट जाएगी।
विज्ञापन


आईटीआर से लिंक करते ही तुरंत पता लग जाएगा कि उपभोक्ता की वार्षिक आय कितनी है। बता दें कि केंद्र सरकार ने सालाना 10 लाख रुपये आय वालों की सब्सिडी बंद करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैन कार्ड देने से नहीं झेलनी पड़ेगी ये परेशानी

Now PAN Card will be Compulsory for New Gas Connection.

शिमला में तैनात सहायक प्रबंधक एलपीजी सेल्ज मानसी दुल्लो ने बताया कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय से आदेश मिले हैं। पैन लेकर सॉफ्टवेयर में अपलोड किए जा रहे हैं।

गाइडलाइन में कहा गया है कि अगले एक-दो सालों में सभी उपभोक्ताओं के पैन सर्बर में अपलोड कर लें। हालांकि अभी पैन को अनिवार्य नहीं किया है, लेकिन इससे उपभोक्ताओं को भी फायदा होगा। उन्हें बार-बार डेक्लारेशन नहीं देनी पड़ेगी।  

क्यों मांग रहे पैन नंबर
बताया जा रहा है कि आधार नंबर भले ही बैंक खातों से लिंक हो, लेकिन सालाना आय का सही पता नहीं चल पा रहा है। पैन से आईटीआर लिंग से तुरंत आय का सही और पूरा ब्योरा मिल जाता है।

डेढ़ लाख उपभोक्ताओं की बंद है सब्सिडी

Now PAN Card will be Compulsory for New Gas Connection.

हिमाचल में करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं की गैस सब्सिडी बंद है जिनकी सालाना आय दस लाख रुपये है। इसके दायरे में प्रदेश के कई वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, एचएएस, एचपीएस, डॉक्टर, क्लास वन-टू अफसर और बड़े घराने हैं।

इसके अलावा हजारों उपभोक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर गैस सब्सिडी स्वयं भी छोड़ दी है। प्रदेश में करीब 14 लाख रसोई गैस सिलेंडर उपभोक्ता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed