फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now online permit will be issued to tourists for Lahaul spiti

सैलानियों के लिए अच्छी खबर, अब लाहौल के लिए भी मिलेंगे ऑनलाइन परमिट

Mon, 17 Jun 2019 09:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Jun 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
Now online permit will be issued to tourists for Lahaul spiti
- फोटो : अमर उजाला

13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे से होकर लाहौल जाने वाले पर्यटकों को अब ऑनलाइन परमिट मिलना शुरू हो गए हैं। इससे पहले लाहौल जाने वाले लोगों को एसडीएम कार्यालय से ऑफलाइन परमिट दिए जा रहे थे। इस पर स्थानीय टैक्सी संचालकों ने विरोध भी जताया था। 

विज्ञापन


अधिकतर पर्यटक लाहौल का परमिट लेकर रोहतांग दर्रे से ही वापस मनाली लौट रहे थे। इससे न केवल लाहौल के पर्यटन कारोबार को नुकसान हो रहा था, बल्कि मनाली के टैक्सी संचालकों को भी नुकसान झेलना पड़ रहा था।
विज्ञापन


मनाली प्रशासन ने एनजीटी के आदेशों का पालन न करने वाले चालकों पर सख्ती दिखाते हुए करीब 120 गाड़ियों को ब्लैक लिस्ट भी किया था। इसके अलावा प्रशासन ने लाहौल के परमिट का गलत इस्तेमाल करने पर पांच हजार रुपये जुर्माना रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सैलानी ऑनलाइन परमिट लेकर जा सकते हैं लाहौल

Now online permit will be issued to tourists for Lahaul spiti

अब प्रशासन ने ऑनलाइन सुविधा जारी की है। ऐसे में सैलानी ऑनलाइन परमिट लेकर लाहौल की तरफ जा सकते हैं। स्थानीय टैक्सी यूनियन और चालकों ने भी मनाली प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत किया है।

उन्होंने कहा कि इससे लाहौल के नाम रोहतांग घूमने की धांधली पर भी रोक लगेगी। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि अब लाहौल जाने वाले को ऑनलाइन परमिट ही लेना होगा।

इसमें संबंधित व्यक्ति या पर्यटक को लाहौल जाने का पूरा ब्योरा अंकित करना होगा। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद अगर एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन हुआ तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहनों को ब्लैक लिस्ट भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed