फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now Online application To remove tree from private land.

निजी भूमि से पेड़ काटने को अब ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन, जानें कैसे

Sun, 27 Aug 2017 03:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 27 Aug 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
Now Online application To remove tree from private land.

प्रदेश के किसी भी हिस्से में अपनी निजी भूमि पर लगे पेड़ को काटने के लिए लोगों को अब वन विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। निजी भूमि पर पेड़ काटने की परमिशन के लिए सिर्फ एक क्लिक करना होगा।

विज्ञापन


विभाग के पोर्टल में जाकर लोग घर बैठे फीस जमा कर पेड़ काटने की मंजूरी ले सकेंगे। शनिवार को प्रदेश में पाए जाने वाले रीढ़ की हड्डी वाले जानवरों पर आधारित तीन दिवसीय कार्यशाला के समापन पर वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने इस पोर्टल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इससे पहले वन्य प्राणी संस्थान, देहरादून, भारतीय जीवविज्ञान संस्थान, नेचर कंजरवेशन फाउंडेशन तथा वाइल्ड लाइफ  कंजरवेशन सोसाइटी ऑफ  इंडिया के वैज्ञानिकों ने रढ़ की हड्डी वाले जानवरों से संबंधित आधारभूत जानकारी जुटाने तथा भविष्य में वन्य प्राणी प्रभाग की ओर से इनके संरक्षण एवं प्रबंधन को रणनीति बनाने पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला के समापन पर वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि सभी मिलजुल कर अपने ज्ञान को साझा कर वन्य प्राणियों के संरक्षण को दीर्घकालीन कार्ययोजना का प्रारूप तैयार करें। उन्होंने दुख जताया कि पहले प्रदेश में भरपूर संख्या में कस्तूरा मृग, भूरे भालू एवं विभिन्न जंगली मुर्गे दिखाई देते थे, वे अब कम नजर आते हैं।

उन्होंने वैज्ञानिकों से आह्वान किया कि वे उनके संरक्षण को ठोस सुझाव दें। वन विभाग उन पर गंभीरता से काम करे। उन्होंने मानव तेंदुआ संघर्ष के अध्ययन और ऊना जिला में विभिन्न जानवरों की संख्या पर रिपोर्ट तथा वन्य प्राणी प्रभाग के दो पोस्टरों का भी विमोचन किया।

इसके अलावा वन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा ट्री फेलिंगपरमिशन ऑनलाइन सुविधा का भी बटन दबाकर आरंभ किया। कहा कि लोग अब निजी भूमि से पेड़ काटने को ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


आवेदनों के निपटारे से लेकर फीस इत्यादि का ऑनलाइन भुगतान किया जा सकेगा। इस दौरान उच्च संस्थानों से आए वैज्ञानिकों के अतिरिक्त पीसीसीएफ हॉफ जीएस गोराया, पीसीसीएफ वन्यजीव आर सी कंग, पीसीसीएफ मैनेजमेंट एस के शर्मा आदि मौजूद रहे।
--

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed