{"_id":"62852f93ca490d7c2a7d374d","slug":"now-on-tuesday-also-the-vehicles-of-tourists-will-be-able-to-go-to-rohtang-pass-notification-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: अब मंगलवार को भी रोहतांग दर्रा जा सकेंगे पर्यटकों के वाहन, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: अब मंगलवार को भी रोहतांग दर्रा जा सकेंगे पर्यटकों के वाहन, अधिसूचना जारी
Wed, 18 May 2022 11:10 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 18 May 2022 11:10 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला प्रशासन ने सीमा सड़क संगठन से वार्ता कर अब मनाली से रोहतांग दर्रा को जोड़ने वाली सड़क को मंगलवार के लिए भी खोल दिया है। पहले इस मार्ग को सीमा सड़क संगठन सड़क की मरम्मत को देखते हुए हर मंगलवार को पर्यटकों के लिए बंद रखा जाता था।
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा (फाइल)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा का अब पर्यटक मंगलवार को भी सैर सपाटा कर सकेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला प्रशासन ने सीमा सड़क संगठन से वार्ता कर अब मनाली से रोहतांग दर्रा को जोड़ने वाली सड़क को मंगलवार के लिए भी खोल दिया है। पहले इस मार्ग को सीमा सड़क संगठन सड़क की मरम्मत को देखते हुए हर मंगलवार को पर्यटकों के लिए बंद रखा जाता था।
विज्ञापन
मगर अब अटल टनल रोहतांग के बनने से रोहतांग दर्रा का सामरिक महत्व कम होने की वजह से इसे अब मंगलवार के लिए भी खोल दिया है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि अगले मंगलवार से रोहतांग दर्रा के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश अनुसार 1,200 वाहन रोहतांग दर्रा के लिए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि रोहतांग दर्रा के लिए आम दिनों की तरह सभी तरह के नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन