फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now NCERT Books for Primery Students in Himachal.

अगले सत्र से बदलेगा प्राइमरी का सिलेबस, ये बदलाव किए जाएंगे

Fri, 21 Apr 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 21 Apr 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
Now NCERT Books for Primery Students in Himachal.

हिमाचल के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में अगले शैक्षणिक सत्र 2018-19 से सिलेबस बदलने को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। अब पहली से पांचवीं कक्षा तक एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाई जाएंगी। सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक घनश्याम चंद ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा में अभी राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की किताबों को पढ़ाया जा रहा है। इन किताबों को बदलने के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय और सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय ने प्रस्ताव तैयार किया था।
विज्ञापन


किताबों को बदलने के लिए तर्क दिया गया था कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबों को पूरे देश में सबसे बेहतर आंका जाता है। छठी कक्षा से हिमाचल के सरकारी स्कूलों में इन्हीं किताबों को पढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर पहली कक्षा से ही एनसीईआरटी की किताबों को पढ़ाया जाए तो विद्यार्थियों के लिए बेहतर होगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि एनसीईआरटी की किताबों को पढ़ाने से शिक्षा में एकरूपता आएगी।

एक क्लिक पर डाउनलोड होंगी किताबें

Now NCERT Books for Primery Students in Himachal.

एनसीईआरटी की किताबों की तलाश में भटकने की जरूरत नहीं है। एनसीईआरटी की वेबसाइट पर पीडीएफ फॉरमेट में किताबें उपलब्ध हैं। इंटरनेट कनेक्शन से जुड़े कंप्यूटर के एक क्लिक पर कक्षा एक से जमा दो तक की किताबों को आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

वेबसाइट पर हर कक्षा की विषय और चैप्टर वाइज किताबें मौजूद हैं। हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में किताबों को पढ़ा जा सकता है। इन किताबों को डाउनलोड कर आफ लाइन भी पढ़ा जा सकता है।

वेबसाइट पर मिलेगा डाउनलोड लिंक
एनसीईआरटी की वेबसाइट पर डाउनलोड ऑनलाइन टैक्स बुक लिंक पर जाकर किताबों को पढ़ा जा सकता है। नामी शिक्षाविदों ने इन किताबों को लिखा और संपादित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed