{"_id":"a5131ec9de0070c8e7bb6350c197ef72","slug":"now-modi-will-not-have-any-rally-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां धूमल होंगे स्टार प्रचारक, नहीं आएंगे मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां धूमल होंगे स्टार प्रचारक, नहीं आएंगे मोदी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 04 Apr 2014 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की देश में तय 185 चुनावी रैलियों में हिमाचल का नाम नहीं है। यही नहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह व दिग्गज नेत्री सुषमा स्वराज का भी यहां कार्यक्रम तय नहीं है।
विज्ञापन
हालांकि, चुनाव मैदान में उतरे पार्टी प्रत्याशी व कार्यकर्ता चाहते हैं कि सात मई को होने वाले चुनाव से पहले शिमला या मंडी में मोदी की एक बड़ी रैली हो।
केंद्रीय नेताओं के व्यस्त चुनावी कार्यक्रम के चलते फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ही भाजपा के स्टार प्रचारक होंगे। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले हमीरपुर जिले के सुजानपुर में नरेंद्र मोदी की रैली हो चुकी है।
विज्ञापन
पार्टी के प्रत्याशी व कार्यकर्ता चाहते हैं कि चुनाव से पहले मोदी की रैली हो, ताकि मोदी के नाम की लहर का चुनाव में संदेश जा सके। अभी तक मोदी के पहले से तय चुनावी दौरों में 185 रैलियों में हिमाचल का नाम शामिल नहीं है।
विज्ञापन
दूसरे दिग्गजों के आने की भी संभावना नहीं
इसके अलावा राजनाथ सिंह व सुषमा स्वराज का दौरा भी तय नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सती ने माना की नरेंद्र मोदी की चुनावी रैलियों के तय कार्यक्रम में हिमाचल का नाम नहीं है।
लेकिन पार्टी का प्रयास रहेगा कि पंजाब राज्य में अगर कोई मोदी की रैली हो तो उसी दिन प्रदेश में भी उनकी एक जनसभा रखी जाए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह व सुषमा स्वराज की प्रदेश में चुनावी रैली करवाने के लिए पार्टी की ओर से हाईकमान को अवगत करवाया गया है।