अच्छी खबर: अब घर पर ही बन जाएगा आधार कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में आधार कार्ड बनाने से छूट चुके लोगों के कार्ड अब घर द्वार पर बनेंगे। प्रदेश के सात जिलों में आगामी तीन महीनों के दौरान राज्य सरकार विशेष अभियान चलाने जा रही है। सात जिलों के 26 ब्लॉकों में मोबाइल वैन के माध्यम से आधार कार्ड बनाए जाएंगे। जिला प्रशासन और पंचायत सचिव की मदद से यह अभियान चलाया जाएगा।
राज्य सरकार ने प्रदेश में आधार कार्ड बनाने का जिम्मा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को सौंपा है। प्रदेश में बीते साल तक सरकार ने जगह-जगह आधार कार्ड बनाने के लिए काउंटर स्थापित किए थे। एक निजी कंपनी को कार्ड पंजीकरण का जिम्मा सौंपा गया था। इन काउंटरों में आधार कार्ड न बना पाने वाले लोगों के लिए अब घर द्वार सुविधा देने का फैसला लिया गया है।
जानिए कहां कहां बनाए जाएंगे आधार कार्ड
चंबा जिले के तीसा, भरमौर और मेहला
मंडी/कुल्लू जिले के बल्ह, चच्योट, चौंतडा, द्रंग, कुल्लू, मनाली, आनी और नग्गर
शिमला जिले के रोहड़ू, चौपाल, छौहारा और जुब्बल
सिरमौर जिले के शिलाई, पच्छाद और राजगढ़
सोलन के कुनिहार, नालागढ़ और धर्मपुर
कांगड़ा के सुलह, देहरा, रैत, नगरोटा बगवां, नगरोटा सूरियां
गाड़ियों के बंदोबस्त के लिए निकाले टेंडर
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने आधार कार्ड के पंजीकरण के लिए गाड़ियों का बंदोबस्त करने के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। बुधवार को निविदाएं खोली जाएंगी। टेंडर प्रक्रिया में चुनी जाने वाली गाड़ियों को आधार कार्र्ड पंजीकरण के काम में लगाया जाएगा।