फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now HRTC will not carry bulgar ads on buses

...तो नहीं चलेंगी सनी लियोन के विज्ञापन वाली बसें

Tue, 29 Apr 2014 09:24 AM IST
Updated Tue, 29 Apr 2014 09:24 AM IST
विज्ञापन
Now HRTC will not carry bulgar ads on buses

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की किसी भी बस पर भविष्य में अश्लील विज्ञापन नहीं लगेंगे। एचआरटीसी की स्कूल बसों में अश्लील विज्ञापन को लेकर ‘अमर उजाला’ के सोमवार के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद परिवहन मंत्री ने बसों पर विज्ञापन के लिए होने वाले टेंडर में विशेष कंडीशन जोड़ने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


हालांकि एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक के चेन्नई में होने के कारण इसे लेकर आधिकारिक निर्देश पांच मई को जारी होंगे। लेकिन आज से शहर में स्कूल टाइम पर पोर्न स्टार सनी लियोन के फोटो वाले विज्ञापन वाली बसें नहीं चलेंगी।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री जीएस बाली का कहना है कि भविष्य में टेंडर में स्पष्ट निर्देश दिए जाएंगे कि बसों पर ऐसा कोई विज्ञापन न लगे जिससे अश्लीलता झलकती हो। स्कूल बसों में लगी अश्लील तस्वीरों को लेकर अभिभावकों ने ‘अमर उजाला’ से इस मुद्दे को उठाने की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने से चल रही थी अश्लील विज्ञापन वाली बसें

Now HRTC will not carry bulgar ads on buses

एचआरटीसी बीते करीब दो माह से स्कूल टाइम पर ऐसी बसें भेज रहा था जिसमें अश्लील विज्ञापन लगे हैं। स्कूली बच्चों को लाने ले जाने के लिए यह बसें स्कूल परिसर के भीतर खड़ी रहती थीं। छात्र-छात्राएं बसों पर लगे अश्लील विज्ञापन देखते रहते थे।

मनोवैज्ञानिकों ने भी बसों में लगे अश्लील विज्ञापनों को बच्चों की मानसिकता पर विपरीत असर डालने वाला करार दिया था। स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने भी एचआरटीसी प्रबंधन से स्कूल बसों के तौर पर अश्लील विज्ञापन वाली बसें न भेजने का आग्रह किया था।

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि भविष्य में एचआरटीसी की किसी भी बस में अश्लील विज्ञापन नहीं लगाए जाएंगे। विज्ञापन को लेकर होने वाले टेंडर में स्पेशल कंडीशन जोड़ी जाएगी ताकि टेंडर लेने वाली कंपनी दोबारा बसों पर ऐसे विज्ञापन न लगा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed