फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now get your passport with in 15 days.

अब दो हफ्ते में आपके घर पहुंचेगा पासपोर्ट

Tue, 12 Jan 2016 11:28 AM IST
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:28 AM IST
विज्ञापन
Now get your passport with in 15 days.

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी राहत है। पासपोर्ट हासिल करने के लिए हफ्तों-महीनों का इंतजार करने वाले आवेदकों को अब उनके पासपोर्ट आवेदन के पंद्रह दिन में मिलेंगे। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय और सूबे के पुलिस महानिदेशक के संयुक्त प्रयास से ऐसा हो पाया है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के निवेदन पर डीजीपी संजय कुमार ने पुलिस वेरिफिकेशन की रिपोर्ट पासपोर्ट कार्यालय को भेजने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करवा दिया है। इससे अब तक पुलिस वेरिफिकेशन के नाम पर हफ्तों लंबित रहने वाले पासपोर्ट के आवेदन अब दो हफ्ते में निस्तारित हो जाएंगे।
विज्ञापन


पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट के आधार पर ही पासपोर्ट ऑफिस आवेदक का पासपोर्ट जारी कर देगा। हाल ही में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने विशेष कैंप लगाकर काफी समय से लंबित पड़े आवेदनों का निस्तारण कराने की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों को कई ऐसे मामले मिले, जिनमें पुलिस वेरिफिकेशन पर मामला अटका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने डीजीपी से किया था आग्रह

Now get your passport with in 15 days.

ऐसे मामलों को ही लेकर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी प्रवीण मोहन सहाय ने प्रदेश के डीजीपी संजय कुमार से मुलाकात कर वेरिफिकेशन रिपोर्ट ऑनलाइन भेजने की व्यवस्था करने का आग्रह किया था। इसके बाद प्रदेश के सभी थानों को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू की गई। सोमवार से लाहौल-स्पीति से लेकर राजधानी शिमला तक में पुलिस वेरिफिकेशन के लिए थानों से रिपोर्ट आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी प्रवीण मोहन ने बताया कि पासपोर्ट आवेदन की प्रक्रिया को काफी सरल और पारदर्शी बनाने के बाद भी पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट समय से न आने की वजह से पासपोर्ट आवेदक को जल्द पहुंचाने में दिक्कत आ रही थी। अब ऑनलाइन रिपोर्ट पहुंचने से आवेदक को दो हफ्ते में पासपोर्ट भेजा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed