फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now Get Pulses on Choice in Govt Depot of Himachal.

राशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, जून से मिलेगी मनपसंद दालें

Fri, 12 May 2017 06:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 12 May 2017 06:03 AM IST
विज्ञापन
Now Get Pulses on Choice in Govt Depot of Himachal.

हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को जून महीने से मन पसंद की दालें मिलेगी। मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद खाद्य आपूर्ति निगम ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। सात दालों के लिए टेंडर आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसमें से उपभोक्ताओं को पसंद की तीनों दालें मिलेगी।

विज्ञापन


यह दालें सब्सिडी पर मिलेगी। हिमाचल में पहली बार उपभोक्ताओं को इस तरह से दालों का आवंटन किया जा रहा है। अभी उपभोक्ताओं को खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से चयन किए गए दालें दी जा रही है। इसमें मलका, मूंगी और माश की दालें मिलेगी। इन दालों का टेंडर मई महीने में ही खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन


अभी दालों का चयन करने की यह है प्रक्रिया
उपभोक्ताओं को तीन दालें दी जा रही है। खाद्य आपूर्ति निगम 5 से 6 दालों के टेंडर आमंत्रित करता है। इसमें से जिन तीन दालों के रेट सबसे कम आते हैं उन्हें उपभोक्ताओं को दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यह होगी प्रक्रिया
सरकार 7 दालों के टेंडर करेगा। यह सभी दालें डिपुओं में भेजी जाएगी। इनमें से उपभोक्ताओं को जो दालें अच्छी लगती है वह ले सकता है।  

यह दालें है नजर में 
सरकार मूंगी, माश, दाल चना, राजमा, मसरी, काला चना और एक पतली दाल को शामिल किया जा सकता है। बाजार में इन दालों का रेट 90 रुपये से अधिक है जबकि सरकार इन दालों को 65 रुपये तक देने पर विचार कर रही है। 

उपभोक्ताओं को पसंद की दालें दी जानी है। मंत्रिमंडल से इसे मंजूरी मिल गई है। विभाग को इसकी प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। 
- जीएस बाली, खाद्य आपूर्ति मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed