{"_id":"57f33a644f1c1b1b3e2701f1","slug":"now-get-10-percent-discount-in-volvo-buses-in-himachal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सस्ता हुआ वोल्वो बस में सफर करना, किराए में मिलेगी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ता हुआ वोल्वो बस में सफर करना, किराए में मिलेगी छूट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 04 Oct 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की वोल्वो बसों में सफर करने पर सवारियों को किराये में 10 फीसदी की छूट मिलेगी। सरकार ने इन लग्जरी बसों में स्मार्ट कार्ड योजना शुरू की है। अभी साधारण बसों के किराये में छूट दी जा रही है अब लग्जरी बसों में भी यह छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
हिमाचल के अलावा दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ व अन्य राज्यों के लिए प्रदेश सरकार वोल्वो बसें चला रही है। एचआरटीसी कार्यालय में यह स्मार्ट कार्ड 50 रुपये में बनेगा। परिवहन निगम ने इसकी वैधता एक साल रखी है। उसके बाद लोगों को यह कार्ड रिन्यू कराना होगा।
विज्ञापन
स्मार्ट कार्ड में सीनियर सिटीजन को 20 फीसदी जबकि अन्य लोगों को यह छूट 10 फीसदी मिलेगी। परिवहन निगम के इस फैसले से सैलानी व अन्य लोग प्रदेश व बाहरी राज्यों में पहले की अपेक्षा इन बसों में कम किराये में सफर कर सकेंगे। इन वोल्वो बसों में सवारियों की सुरक्षा व्यवस्था का भी पूरा इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
अभी यह है वोल्वो का किराया
शिमला-दिल्ली 915 रुपये, मनाली-दिल्ली 1412, धर्मशाला-दिल्ली 1105, शिमला-मनाली 873, चंबा-दिल्ली 1524, जोगिंद्रनगर-दिल्ली -1425, बीड-दिल्ली-1364, मनाली-कटडा 1480, बैजनाथ-दिल्ली 1464, नालागढ़-दिल्ली - 686 रुपये किराया लिया जाता है।
स्मार्ट कार्ड बनाने पर वोल्वो बसों में सवारियों से 10 फीसदी कम किराया लिया जाएगा। परिवहन निगम ने यह योजना शुरू कर दी है। पहले यह सुविधा साधारण बसों में ही दी जा रही थी।- जीएस बाली, परिवहन मंत्री
स्मार्ट कार्ड बनाने पर वोल्वो बसों में सवारियों से 10 फीसदी कम किराया लिया जाएगा। परिवहन निगम ने यह योजना शुरू कर दी है। पहले यह सुविधा साधारण बसों में ही दी जा रही थी।- जीएस बाली, परिवहन मंत्री