हिमाचल में आधुनिक हथियारों से लैस होंगे अब फील्ड कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि फील्ड में कठिन परिस्थितियों में सेवाएं प्रदान करने वाले वन विभाग के कर्मचारियों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। सुरक्षा के लिए हथियार खरीदने के लिए उनकी सब्सिडी की राशि में बढ़ोतरी करने पर विचार किया जा रहा है।
इसके अलावा उन्हें जीपीएस युक्त उपकरण, अत्याधुनिक कैमरे और अन्य उपकरण भी मुहैया करवाए जाएंगे। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होकर ये कर्मचारी फील्ड में बेहतर और सुरक्षित ढंग से अपनी सेवाएं प्रदान करने में सक्षम होंगे।
कुल्लू के ढालपुर मैदान में सोमवार को वन विभाग की तीन दिवसीय 21वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए गोविंद सिंह ठाकुर ने यह बात कही। प्रतियोगिता में विभाग के सभी विंगों और सर्कलों की कुल 13 टीमों के लगभग 700 महिला-पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
इस बार राज्य स्तरीय खेलकूद और ड्यूटी प्रतियोगिता के लिए जंगलाती फिट, नेचर सुपरहिट का नारा दिया गया है। प्रधान मुख्य अरण्यपाल अजय कुमार शर्मा और कुल्लू वृत्त के अरण्यपाल अनिल शर्मा ने वन मंत्री का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी।
इंडोर, आउटडोर स्टेडियम विकसित करने की संभावना तलाशेंगे
किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा ने प्रतियोगिता के लिए अपनी ओर से एक लाख की राशि प्रदान की। डीएफओ डॉ. नीरज चड्ढा ने सभी का आभार जताया।
उद्घाटन समारोह में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, भाजपा के जिला अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, जिलाधीश यूनुस, एसपी शालिनी अग्निहोत्री मौजूद रहे। गोविंद सिंह ने कहा कि विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए इंडोर और आउटडोर स्टेडियम विकसित करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
पायलट बैस पर इसकी शुरुआत कुल्लू से की जाएगी। वन मंत्री ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में देश के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने तथा विभाग की बेहतरी के लिए उपयुक्त सुझाव तथा नए विचार साझा करने की अपील भी की।