{"_id":"58cea5424f1c1be7431a1657","slug":"now-complain-on-cm-virbhadra-singh-whatsapp-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन शिकायतों के लिए सीएम वीरभद्र ने जारी किया अपना व्हाट्सऐप नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन शिकायतों के लिए सीएम वीरभद्र ने जारी किया अपना व्हाट्सऐप नंबर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जन शिकायतों की सुनवाई के लिए अपना व्हाट्सऐप नंबर 9816661555 जारी किया है। रविवार शाम सवा सात बजे अपने निजी निवास हॉली लाज से फेसबुक लाइव से सीएम वीरभद्र सिंह ने यह नंबर जारी किया है।
विज्ञापन
नंबर जारी होने के आधे घंटे के भीतर ही इसे 4360 व्यूज, 723 कमेंट और 1309 लाइक मिले जबकि 96 लोगों ने करीब ढाई मिनट के इस वीडियो को शेयर भी किया।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने फेसबुक लाइव पर कहा कि आज का युग सोशल मीडिया का है। मुझे खुशी है कि मैं इससे आपके संपर्क में रहता हूं।
आप मुझे जो जानकारी देते हैं, उसे गौर से पढ़ता हूं और उस पर अमल करने का प्रयास करता हूं। इससे घर बैठकर हम लोग एक-दूसरे से बातचीत कर सकते हैं और अपनी समस्या रख सकते हैं।
विज्ञापन
इससे न केवल आपकी व्यक्तिगत राय मालूम होती है बल्कि आपके क्षेत्र से संबंधित समस्या के बारे में भी जानकारी मिलती है। सीएम ने कहा कि फेसबुक से मुझे मालूम हुआ है कि आप बहुत से साथी मुझसे व्हाट्सऐप पर संपर्क करना चाहते हैं।
विज्ञापन
इसीलिए अपना व्हाट्सऐप नंबर 9816661555 शेयर किया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि मैं हमेशा जनता के लिए उपलब्ध रहूंगा। आपसे संपर्क में रहूंगा।