फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Now college lecturers, principals will also get state level teacher awards

Himachal: अब कॉलेज प्रवक्ताओं, प्रिंसिपलों को भी मिलेंगे राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार

Tue, 15 Oct 2024 09:51 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Oct 2024 09:51 AM IST
सार

कॉलेजों के पांच प्रवक्ताओं और दो प्रिंसिपलों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार देने की सिफारिश की गई है। 

विज्ञापन
Now college lecturers, principals will also get state level teacher awards
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शैक्षणिक सत्र 2025-26 से स्कूल शिक्षकों की तर्ज पर पहली बार कॉलेज प्रवक्ताओं को भी राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने पुरस्कार से संबंधित नियमों की फाइल सरकार की मंजूरी को भेज दी है। कॉलेजों के पांच प्रवक्ताओं और दो प्रिंसिपलों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार देने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन

बीते पांच साल की एसीआर में वेरी गुड प्राप्त करने वाले प्रवक्ता और दो वर्ष की एसीआर में वेरी गुड प्राप्त करने वाले प्रिंसिपल ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।  प्रवक्ताओं के लिए पांच साल नियमित यूजी-पीजी में पढ़ाने और प्रिंसिपलों के लिए दो वर्ष की नियमित सेवा अनिवार्य की है। आवेदन ऑनलाइन ही लिए जाएंगे। पुरस्कार के तौर पर नकद राशि नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शॉल, टोपी और प्रमाणपत्र देकर प्रवक्ताओं और प्रिंसिपलों को सम्मानित किया जाएगा। कॉलेज कैडर को कुल सात राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। वेबसाइट से प्रवक्ताओं और प्रिंसिपलों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। 

विज्ञापन

इस योजना के तहत पहले दौर में आवेदनों की अतिरिक्त शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता वाली कमेटी छंटनी करेगी। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से पुरस्कार देने के लिए तैयार किए नियमों के प्रस्ताव को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की मंजूरी मिलने के बाद राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में भी रखा जा सकता है।

पुरस्कार के लिए ये है छंटनी प्रक्रिया
उच्च शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता वाली कमेटी टॉप 25 प्रवक्ताओं की छंटनी करेगी। फिर शिक्षा सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी चयन करेगी।   शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता वाली कमेटी प्रवक्ताओं के विषयों के परिणाम, उनके व्यवहार, अनुसंधान, प्रकाशित पुस्तकों के आधार पर 75 नंबरों के आधार पर छंटनी करेगी। अंतिम चयन 100 नंबरों के आधार पर किया जाएगा। इसके तहत साक्षात्कार लेने का प्रावधान भी रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed