{"_id":"6418a4eb0999f3c94509565d","slug":"now-challan-will-be-deducted-for-parking-outside-yellow-line-shimla-news-c-19-sml1001-94940-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: येलो लाइन के बाहर गाड़ी खड़ी करने पर अब कटेगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: येलो लाइन के बाहर गाड़ी खड़ी करने पर अब कटेगा चालान
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में येलो लाइन पार्किंग के बाहर गाड़ियां खड़ी करने पर अब चालान कट सकता है। नगर निगम ने शहर की सड़कों पर अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस विभाग को पत्र लिखा है।
निगम प्रशासन का कहना है कि शहर में चिन्हित स्थानों पर येलो लाइन लगाई जा चुकी है। इसमें तय शुल्क के आधार पर गाड़ियां पार्क करने की सुविधा लोगों को दी जा रही है। बावजूद इसके कुछ लोग येलो लाइन में गाड़ी खड़ी नहीं कर रहे। पार्किंग शुल्क से बचने के लिए यह लोग अवैध पार्किंग कर रहे हैं। इससे शहर में निगम की कई येलो लाइन पार्किंग खाली है जबकि सड़कों पर सैकड़ों गाड़ियां खड़ी हो रही हैं। इस बारे में आम जनता से नगर निगम के पास शिकायतें भी आ रही हैं। निगम प्रशासन का कहना है कि इन लोगों पर सख्ती करने को कहा है। इनके चालान काटने को कहा गया है। लोग अपने घरों के पास लगी येलो लाइन में अपनी गाड़ी के लिए पार्किंग बुक करवा सकते हैं। इसके लिए नगर निगम में आवेदन करना होगा। एक साल का एकमुश्त शुल्क चुकाने पर निगम इन्हें पार्किंग का स्थान आवंटित कर देगा। एक साल का पार्किंग शुल्क 11328 रुपये तय किया है।
1342 गाड़ियों के लिए येलो लाइन पार्किंग की व्यवस्था
निगम के अनुसार शिमला शहर में येलो लाइन में करीब 1342 गाड़ियों के लिए पार्किंग सुविधा है। लेकिन इनमें पार्किंग के लिए करीब 450 आवेदन ही आए हैं। बाकी जगह लोग आवेदन नहीं कर रहे। हालांकि, लोगों का कहना है कि निगम का शुल्क काफी ज्यादा है। दूसरा शुल्क देने के बावजूद गाड़ी और पार्किंग दोनों की सुरक्षा खुद करनी पड़ेगी। यदि उनको आवंटित जगह पर कोई और व्यक्ति गाड़ी खड़ी करता है तो इसका निपटारा खुद करना पड़ेगा।
विज्ञापन
कोट
पुलिस विभाग को लिखा है पत्र : शर्मा
शहर में चिन्हित स्थानों पर येलो लाइन लग चुकी है। बावजूद इसके कुछ लोग येलो लाइन में गाड़ी खड़ी न करके इसके बाहर पार्किंग कर रहे हैं। इससे यातायात बाधित होता है। पुलिस को ऐसी जगहों पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है जहां येलो लाइन खाली है और इसके बावजूद लोग अवैध पार्किंग कर रहे हैं।
-बीआर शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम शिमला