{"_id":"6aa17173309fdcf79b02f03b","slug":"kanika-sharma-daughter-of-a-fruit-vendor-in-solan-clears-neet-traders-association-extends-congratulations-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: सोलन में फल विक्रेता की बेटी कनिका ने पास किया नीट, व्यापार मंडल ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: सोलन में फल विक्रेता की बेटी कनिका ने पास किया नीट, व्यापार मंडल ने दी बधाई
Wed, 09 Sep 2026 08:17 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 09 Sep 2026 08:17 PM IST
सार
कनिका ने 12वीं की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झगड़ियानी (हमीरपुर) से पूरी की है।
विज्ञापन
फल विक्रेता की बेटी कनिका ने पास किया नीट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेहनत और लगन के आगे पैसा कभी बाधा नहीं बनता। इसे सच कर दिखाया है नीट क्रैक करने वाली सोलन के पुराना बस स्टैंड पर फलों की रेहड़ी लगाने वाले राकेश शर्मा की होनहार बेटी कनिका शर्मा ने। कनिका ने 12वीं की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झगड़ियानी (हमीरपुर) से पूरी की है।
विज्ञापन
बेटी की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही सोलन शहर में खुशी की लहर दौड़ गई है। बेटी की इस उपलब्धि पर सोलन के समाजसेवी व व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मुकेश गुप्ता अन्य व्यापारियों के साथ पुराना बस अड्डा पहुंचे। उन्होंने फल विक्रेता राकेश शर्मा का मुंह मीठा करवाकर उन्हें बधाई दी। मुकेश गुप्ता ने राकेश शर्मा की ही रेहड़ी से फल खरीदकर वहां मौजूद आम जनता व साथी व्यापारियों में वितरित किए।
विज्ञापन