फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now Buy Pulses in 10 repees Packing in Himachal Depot.

बड़ी खबर: सरकारी डिपो में अब 10 रुपए की पैकिंग में भी मिलेंगे दाल-चावल

Wed, 29 Mar 2017 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 29 Mar 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
Now Buy Pulses in 10 repees Packing in Himachal Depot.

खाद्य आपूर्ति निगम राशन डिपुओं में अब आटे को पांच और दस किलो की पैकिंग में देगा। दस रुपये की पैकिंग में चावल और दाल देने की भी तैयारी है। मंगलवार को मंत्री जीएस बाली की अध्यक्षता में बीओडी की बैठक में यह फैसला लिया गया। 

विज्ञापन


बैठक के बाद बाली ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के 1325 करोड़ के लक्ष्य में अगले वित्तीय वर्ष के दौरान 15 फीसदी की वृद्धि की जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि लोगों को कई ब्रांडेड आइटम भी उपलब्ध कराए जाएं। निगम की सभी गैस एजेंसियों का विशेष ऑडिट भी कराया जाएगा। 
विज्ञापन



जिन गोदामों या दुकानों में कनक या अन्य खाद्य सामग्री कम मिली, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। बाली ने बताया कि सीएम रिलीफ फंड को 51 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण कपूर के अलावा निगम की एमडी सुधा देवी के अलावा अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह शहरों में मिलेगी राजीव थाली
बाली ने बताया कि चंबा, नगरोटा, पालमपुर, मंडी, बिलासपुर और सुंदरनगर में भी राजीव थाली मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा चार नए गोदाम खोलने पर भी निदेशक मंडल ने मंजूरी दी है। निदेशक मंडल ने पांच नए पेट्रोल पंप खोलने का निर्णय भी लिया है। चार नए गोदाम बनाने को भी हरी झंडी दी गई है।

सभी को सस्ता आटा, इस तारीख से मिलेंगे डिजिटल राशन कार्ड

Now Buy Pulses in 10 repees Packing in Himachal Depot.

बाली ने बताया कि नेशनल फूड सेफ्टी एक्ट के तहत प्रदेश के एपीएल परिवारों के साथ ही बीपीएल परिवारों को भी सस्ती दरों पर आटा देने का प्रयास किया जाएगा। बाली ने कहा कि प्रयास किया जाएगा कि एक अप्रैल से इसका फायदा लोगों को मिल सके। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर आने वाली कैबिनेट बैठक में ले जाया जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे लागू कर लोगों को सस्ता राशन मुहैया कराया जाएगा।

सस्ती चीनी के लिए केंद्र से करेंगे संपर्क
बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मई तक सस्ती चीनी मुहैया कराने का वायदा किया है, जिसे पूरा किया जाएगा। लेकिन मई के बाद भी लोगों को सस्ती चीनी मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार से विशेष श्रेणी राज्यों को छूट देने की मांग की जाएगी। इस संबंध में केंद्रीय खाद्य मंत्री और वित्त मंत्री से मुलाकात की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री के माध्यम से प्रधानमंत्री के ध्यान में मामला लाया जाएगा।

5 अप्रैल से मिलेंगे डिजिटल राशन कार्ड
सस्ते राशन की दुकानों में गड़बड़ी रोकने के लिए चल रही डिजिटाइजेशन की कवायद को 10 अप्रैल से पहले पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जीएस बाली ने कहा कि प्रदेश को डिजिटल राशन कार्ड उपलब्ध हो चुके हैं जिनके वितरण का काम शुरू कर दिया गया है।

साथ ही तकरीबन सभी दुकानों पर पॉस मशीनें भी लगाई जा चुकी हैं। कहा कि प्रयास है कि 10 अप्रैल से पूरे प्रदेश में लोग डिजिटल कार्ड के जरिये ही राशन लें। एसीएस तरुण कपूर ने बताया कि 5 अप्रैल से लोग स्थानीय राशन की दुकान पर जाकर अपने पुराने कार्ड जमा कर नए कार्ड ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed