{"_id":"67fd2ba8ab69a402880f5f7d","slug":"now-all-tests-of-respiratory-patients-will-be-done-in-chamiyana-hospital-shimla-news-c-19-sml1001-517036-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चमियाना अस्पताल में होंगे अब श्वास रोगियों के सभी टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चमियाना अस्पताल में होंगे अब श्वास रोगियों के सभी टेस्ट
विज्ञापन
अस्पताल में एबीजी और वीबीजी टेस्ट सुविधा शुरू
अस्पताल में औसतन 500 मरीजों की होती है ओपीडी
दावा : सुबह आठ से रात बजे तक मुहैया करवाई जाएंगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सांस लेने में तकलीफ और अचानक तबीयत बिगड़ने के दौरान किए जाने वाले आपातकालीन एबीजी और वीबीजी टेस्ट अब सरकारी लैब में होंगे। अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में इस टेस्ट की सुविधा सरकारी लैब में शुरू कर दी है। ऐसे में अब सांस लेने की दिक्कत, अस्थमा और फेफड़ों के अलावा निमोनिया के मरीजों को राहत मिली है। पहले मरीजों को यह टेस्ट बाहर निजी लैबों में करवाने पड़ते थे।
अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, एंडोक्रायोनोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग की ओपीडी चलती है। इन ओपीडी में औसतन करीब 500 मरीज उपचार करवाते हैं। ऐसे में जब किसी मरीज को सांस लेने में तकलीफ होती है या अचानक उसकी तबीयत बिगड़ जाती है, तो डॉक्टर कुछ खास टेस्ट करवाते हैं जिससे मरीज की हालत का सही-सही अंदाजा लगाया जा सके। ऐसे ही यह टेस्ट काफी जरूरी होते हैं। इन टेस्ट के जरिये खून में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा की जांच की जाती है। वहीं टेस्ट के जरिये डॉक्टरों को यह समझने में भी मदद मिलती है कि मरीज का शरीर ऑक्सीजन को कैसे इस्तेमाल कर रहा है।
सुबह आठ से रात आठ बजे तक होंगे टेस्ट
चमियाना अस्पताल की सरकारी लैब को दो शिफ्टों में चलाया जा रहा है। सुबह आठ से रात आठ बजे तक टेस्ट की सुविधा मरीजों को दी जा रही है। अस्पताल में न्यूरोलॉजी के मरीज भी दाखिल हो रहे हैं। ऐसे में सरकारी लैब में जांच के बाद रिपोर्ट लेने के लिए मरीजों को भटकना नहीं पड़ रहा है। प्रबंधन का दावा है कि मौके पर रिपोर्ट मिलने के कारण उपचार भी प्रभावित नहीं हो रहा है।