फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now Agriculture Officer will Attend Gram Sabha Meetings.

ग्राम सभा में शामिल होंगे कृषि विभाग के अधिकारी, निर्देश जारी

Thu, 29 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 29 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Now Agriculture Officer will Attend Gram Sabha Meetings.

हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने कृषि विभाग को बीज, कीटनाशक दवाओं और अन्य कृषि उपकरणों को किसानों को बांटने की प्रक्रिया में सुधार लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने किसानों को उपयोगी जानकारी देने के लिए विभाग के फील्ड अधिकारियों को ग्रामसभा में शामिल होने के निर्देश दिए। शिमला के झाखड़ी में पौधरोपण अभियान में कमी से संबंधित मामले को समिति के एक सदस्य की ओर से उठाने पर उन्होंने इस मामले की जांच के लिए एक समिति गठित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


रामलाल ठाकुर ने बुधवार को राज्य सचिवालय में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार 20 सूत्रीय कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए तय शत-प्रतिशत लक्ष्यों को हासिल करेगी। वन विभाग द्वारा रोपित किए गए पौधों की जीवन दर की निगरानी के लिए एक ठोस नीति अपनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को केंद्र सरकार से प्रदेश में मत्स्य उत्पादन को कृषि गतिविधियों में शामिल करने का मामला एक बार दोबारा उठाने को कहा। समिति के सदस्यों ने आवारा पशुओं से संबंधित मामला भी उठाया।

इस पर कड़ी नीति अपनाने की सिफारिश की, जिससे लोग अपने पशुओं को सड़कों पर न छोड़ें। सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की विभिन्न मांगों को उठाया और सुझाव भी दिए। बैठक में केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता से संबंधित मामलों और अन्य योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

केंद्र ने अभी तक जारी नहीं की एम्स की अधिसूचना
ठाकुर ने बिलासपुर जिला में एम्स का निर्माण कार्य आरंभ करने के लिए वन निगम, पशुपालन तथा अन्य संबंधित विभागों को आपसी तालमेल से शीघ्र औपचारिकताएं पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने बिलासपुर जिला में एम्स स्थापित करने के लिए अभी तक कोई भी अधिसूचना जारी नहीं की है। जैसे ही इसकी अधिसूचना होगी, प्रदेश सरकार वन स्वीकृति का मामला भेजेगी।


ये भी रहे बैठक में मौजूद
विधायक महेश्वर सिंह, खूब राम, हिमाचल प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चौहान, राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज कुमारी सोनी, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, विशेष सचिव राकेश शर्मा, समिति के सरकारी और गैर सरकारी सदस्य बैठक में उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed