फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now 15 percent discount in HRTC Buses for Govt employees.

कर्मचारियों के लिए बाली की बड़ी घोषणा, अब बस किराए में मिलेगी छूट

Wed, 17 Aug 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 17 Aug 2016 08:52 AM IST
विज्ञापन
Now 15 percent discount in HRTC Buses for Govt employees.

हिमाचल के लाखों कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने इनके लिए बड़ी घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार के सभी कर्मचारियों, राज्य के सार्वजनिक सेवा उपक्रमों के कर्मचारियों और केंद्र सरकार के राज्य में तैनात कर्मचारियों को एचआरटीसी की साधारण बसों में प्रदेश के भीतर यात्रा के दौरान बस किराये में 15 प्रतिशत छूट दी जाएगी।

परिवहन मंत्री ने यह घोषणा धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि की। इस घोषणा से हिमाचल के लाखों कर्मचारियों को काफी फायदा होगा। इससे पहले बाली महिलाओं को भी किराए में छूट की घोषणा कर चुके हैं।

विज्ञापन

हर जिला मुख्यालय से शिमला चलेगी ‘राजधानी एक्सप्रेस’ बस

Now 15 percent discount in HRTC Buses for Govt employees.

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने ‘राजधानी एक्सप्रेस’ नाम से सभी जिला मुख्यालयों से शिमला के लिए 15 से 20 सीटों वाले वातानुकूलित वाहनों की नई परिवहन सेवा शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह सेवा एक महीने के भीतर शुरू कर दी जाएगी।

धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे बाली ने कहा कि एचआरटीसी अगले दो महीनों के भीतर शिमला के साथ प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में लोगों की सुविधा के लिए टैक्सी सेवा उपलब्ध करवाएगी।

प्रथम चरण में धर्मशाला, चंबा और मनाली में टैक्सी सेवा शुरू होगी। उन्होंने मैकलोडगंज-दिल्ली, चंबा-दिल्ली, बैजनाथ-चंडीगढ़, शिमला-कटड़ा, शिमला-हरिद्वार, और मनाली-अमृतसर 6 रूटों पर सुपर लग्जरी वोल्वो बसें चलाने की घोषणा की।

एचआरटीसी में नौकरी के लिए खास स्कीम

Now 15 percent discount in HRTC Buses for Govt employees.

एचआरटीसी प्रदेश के पढ़े-लिखे नौजवानों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए रिटेल आउटलेट पेट्रोल पंप शुरू करेगी, जिन्हें इच्छुक युवाओं को राजस्व साझेदारी के आधार पर चलाने के लिए दिया जाएगा।

बाली ने एचआईवी रोगियों की सुविधा के लिए उन्हें महीने में एक बार शिमला जाकर अपनी एआरटी करवाने के लिए एचआरटीसी की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने की घोषणा की। परिवहन मंत्री ने कहा कि बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ अब मामले कोर्ट में चलेंगे।

विज्ञापन

एचआरटीसी कर्मचारियों को डीए और न आईआर

Now 15 percent discount in HRTC Buses for Govt employees.

राज्य सरकार ने कर्मचारियों को भले ही 6 फीसदी डीए की घोषणा कर दी हो, लेकिन एचआरटीसी कर्मचारियों को अभी तक बीते वर्ष जनवरी 2015 का डीए तक नहीं मिला है। एचआरटीसी के 11 हजार कर्मचारी 5 फीसदी अंतरिम राहत (आईआर) से भी महरूम हैं।

एचआरटीसी सर्व कर्मचारी यूनियन के महासचिव खमेंद्र गुप्ता, संयुक्त समन्वय समिति के पदाधिकारी हरदयाल चौहान और एचआरटीसी तकनीकी कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि विभागों के कर्मचारियों को यह वित्तीय लाभ पहले ही मिल चुके हैं।

अब सरकार ने 6 फीसदी और डीए की घोषणा कर दी है। लेकिन निगम कर्मचारियों को बीते जनवरी, 2015 का डीए भी नहीं दिया गया है। निगम प्रबंधन की ओर से यह मामला बीओडी की बैठक में ले जाना था लेकिन प्रबंधन के सुस्त रवैये के चलते एचआरटीसी के 11 हजार कर्मचारियों को इस लाभ से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने परिवहन मंत्री जीएस बाली ने मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

बीओडी की बैठक में ले जाया जाएगा मामला
एचआरटीसी के ईडी मस्त राम भारद्वाज ने कहा कि एचआरटीसी कर्मचारियों को डीए दिए जाने का मामला बीओडी की बैठक में ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को जल्द ही वित्तीय लाभ दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed