{"_id":"0c879f0458b6725ed27e7c210336304b","slug":"not-repaired-the-board-of-public-deception-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरम्मत तो की नहीं, बोर्ड लगाकर जनता से धोखा! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरम्मत तो की नहीं, बोर्ड लगाकर जनता से धोखा!
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 27 Aug 2014 09:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के पुराने ओल्ड बस स्टैंड से विक्ट्री टनल तक बने फुटपाथ को एक साल से लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत के नाम पर बंद कर दिया है। विभाग की यह लापरवाही सड़क से गुजरने वाले लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
बीते वर्ष विक्ट्री टनल के पास रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले पैदल मार्ग का लेंटर टूट जाने के कारण दो युवक गिर गए थे। इसके बाद रेलवे स्टेशन की ओर से एजी क्रॉसिंग तक लोहे का रास्ता बनाकर जरूर खोल दिया मगर इससे आगे के रास्ते की मरम्मत का काम विभाग ने अब तक शुरू नहीं करवाया है।
विज्ञापन
इस कारण विक्ट्री टनल से ओल्ड बस स्टैंड तक सैकड़ों लोगों और पर्यटकों को ट्रैफिक के बीच सड़क से गुजरना पड़ता है। रस्सी और तारें लगाकर बंद किए गए इस रास्ते में घास उग आई है।
विज्ञापन
विभाग कब इसे खोलेगा इस पर अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। जल्द शुरू की जाएगी मरम्मत लोक निर्माण विभाग के डिवीजन एक के सहायक अभियंता रवि भट्टी ने बताया कि उन्होंने हाल ही में ज्वाइन किया है।
रास्ता बंद होने के बारे में उन्हें पूरी जानकारी नहीं है। वे इस बारे में पता कर जल्द मरम्मत का काम शुरू करवाने का प्रयास करेंगे।