फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Not only reservation, HPU shimla also halved the fees for the staff studends

पीएचडी में सीधे प्रवेश ही नहीं, एचपीयू शिमला ने स्टाफ के लाडलों की फीस भी की आधी, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 01 Nov 2021 01:49 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Nov 2021 01:49 AM IST
सार

एचपीयू शिमला के कर्मचारियों के बच्चों के लिए बीटेक कोर्स में आरक्षण के साथ भरी गई फीस का 50 फीसदी रिफंड करने का प्रावधान किया गया है। इससे पहले विवि कर्मियों के लाडलों को पीएचडी में सीधे प्रवेश देने के विशेष प्रावधान का मामला उजागर हुआ था। 

विज्ञापन
Not only reservation, HPU shimla also halved the fees for the staff studends
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के कर्मचारियों के बच्चों के लिए बीटेक कोर्स में आरक्षण के साथ भरी गई फीस का 50 फीसदी रिफंड करने का प्रावधान किया गया है। इससे पहले विवि कर्मियों के लाडलों को पीएचडी में सीधे प्रवेश देने के विशेष प्रावधान का मामला उजागर हुआ था। विवि के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (यूआईटी) के सेल्फ फाइनेंशिंग बीटेक कोर्स में प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला दिया जाता है। इसमें यूनिवर्सिटी कर्मचारियों के बच्चों के लिए हर विभाग में तीन-तीन सीटें आरक्षित रहती हैं। इसकी अलग से मेरिट तैयार कर प्रवेश दिया जाता है। 

विज्ञापन


एचपीयू की 7 जुलाई, 2020 को हुई कार्यकारी परिषद (ईसी) की बैठक में स्पॉट आइटम के रूप में रखे प्रस्ताव को मंजूरी दिलाई गई। बैठक कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार की अध्यक्षता में हुई थी। इसमें स्पॉट आइटम नंबर 30 के रूप में चर्चा के बाद लिए निर्णय में ईसी ने यूआईटी के सेल्फ फाइनेंशिंग योजना के तहत विवि कर्मियों के बच्चों के लिए आरक्षित तीन सीटों पर प्रवेश पाने वालों की 50 फीसदी फीस रिफंड करने को मंजूरी दी गई। फीस रिफंड करने के निर्णय को पूर्व में इस संदर्भ में लिए गए ईसी के फैसलों को सुपरसीड कर तत्काल प्रभाव से लागू करने की बात भी लिखी गई। उधर, विवि के यूआईटी के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने कहा कि ईसी के फैसले के अनुसार विवि कर्मचारियों के बच्चों के लिए आरक्षित सीटों पर दी गई 50 फीसदी फीस को लौटाया गया है।
विज्ञापन


कर्मचारियों के बच्चों के लिए छूट का है प्रावधान 
यूआईटी में पहले से प्रवेश प्रक्रिया में ओपन मेरिट में आने वाले एचपीयू के कर्मचारियों के बच्चों को सीट आवंटित होने के बाद ट्यूशन फीस में छूट का प्रावधान है। तीन अतिरिक्त सीटें विवि कर्मचारियों के तीन बच्चों के लिए बीटेक के हर विभाग में आरक्षित रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed