फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NOS announced the dates of the second phase of training Pat

इस तारीख से शुरू होगा पैट ट्रेनिंग का दूसरा चरण

Mon, 13 Oct 2014 03:19 PM IST
Updated Mon, 13 Oct 2014 03:19 PM IST
विज्ञापन
 NOS announced the dates of the second phase of training Pat

प्रदेश में प्राथमिक सहायक अध्यापकों के नियमितीकरण की प्रक्रिया फिर शुरू हो गई है। एनओएस ने ट्रेनिंग के दूसरे चरण की तारीख तय कर दी है।

विज्ञापन


प्राथमिक सहायक अध्यापकों (पैट), ग्रामीण विद्या उपासकों (जीवीयू) के नियमितीकरण की प्रक्रिया फिर शुरू हो गई है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल (एनआईओएस) की ओर से ली जा रही ट्रेनिंग का पहला चरण समाप्त होने को है। दूसरा चरण 10 से 22 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन


करीब 2391 पैट और ग्रामीण विद्या उपासकों को 2 वर्ष की ट्रेनिंग प्रदेश के 27 केंद्रों में दी जा रही है। बिलासपुर के 85, चंबा के 326, हमीरपुर के 35, कांगड़ा के 488, किन्नौर के 88, कुल्लू के 198, लाहौल-स्पीति के 47, मंडी के 315, शिमला के 329, सिरमौर के 194, सोलन के 172 और ऊना जिले के 178 पैट और जीवीयू शिक्षकों को डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगा डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन

 NOS announced the dates of the second phase of training Pat

15 दिन का पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम (पीसीपी) पूरा हो चुका है। 10 से 22 नवंबर तक स्कूल बेस्ड ट्रेनिंग अपने ही स्कूलों में शुरू होगी। इसकी तारीख तय कर दी गई है। 12 दिन का वर्कशॉप बेस्ड प्रशिक्षण 27 केंद्रों में दिया जाएगा।

मार्च/अप्रैल 2015 में प्रथम वर्ष की परीक्षाएं होंगी। उसके बाद सेकेंड ईयर की प्रक्रिया शुरू होगी। अंत में पैट/जीवीयू को डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन मिलेगा।

सिर्फ 6 महीने की ट्रेनिंग
जो पैट जनवरी 2012 से पहले के बीएड हैं, उन्हें अगले साल सिर्फ 6 माह का प्रशिक्षण देकर डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन की डिग्री दी जाएगी। नियमितीकरण के लिए 2 साल का प्रशिक्षण पूरा करना है। करीब एक हजार बीएड पैट को दो साल की ट्रेनिंग की अनिवार्यता नहीं रहती है। उन्हें 2015 के आखिर के 6 माह में ट्रेनिंग दी जाएगी।

प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ स्टेट मीडिया प्रभारी चंदन नेगी के अनुसार पैट 12 साल से सरकार और विभाग से पैरा अध्यापकों की तर्ज पर वन टाइम ट्रांसफर पॉलिसी और वेतन वृद्धि मांग रहे हैं।

कुल्लू दशहरा में भी संघ ने मुख्यमंत्री को ये मांगें बताई थीं। उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रशिक्षण के बाद पैट के नियमितीकरण का रास्ता साफ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed