पर्यटकों को तोहफा देगा रेलवे, दिसंबर में चलेंगी दो विशेष रेल गाड़ियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फबारी देखने मैदानी इलाकों से शिमला आने वाले पर्यटकों के लिए उत्तर रेलवे दिसंबर से दो नई विशेष ट्रेनें चलाएगा। हॉलीडे स्पेशल नाम से चलने वाली इन ट्रेनों के बाद शिमला -कालका के बीच रेल गाड़ियों की संख्या बढ़कर आठ हो जाएगी।
इस समय कुल छह ट्रेनें इस ट्रैक पर चल रही हैं जिनमें से 15 सीटों वाली रेल कार के अलावा अन्य सभी बड़ी ट्रेनें हैं। शिमला-कालका के बीच करीब छह घंटे के सफर का लुत्फ लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
नवंबर माह में ऑफ सीजन की वजह से पर्यटकों की आमद कम है। कालका से सुबह साढ़े चार बजे के बाद से रेल सुविधा उपलब्ध है, जबकि शिमला से शाम छह बजे आखिरी रेल कालका के लिए निकलती है।
ये है किराया
रेलगाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी के बाद इनके आवागमन के समय में भी आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। सोलन रेलवे स्टेशन मास्टर कमलेश चंद्र ने दो नई ट्रेनें चलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह विशेष ट्रेन दिसंबर व जनवरी माह के बीच चलेगी। करीब 15 दिसंबर से दोनों ट्रेनें शुरू हो जाएंगी।
कालका-शिमला एक्सप्रेस किराया-50 रुपये, हिमालयन क्वीन किराया 270 रुपये, शिवालिक एक्सप्रेस किराया शिमला के लिए 525, शिमला से कालका तक के लिए 600 रुपये (ब्रेकफास्ट) सहित उपलब्ध है।
15 सीटों वाली रेल कार का किराया 310 रुपये है और इसमें अन्य गाड़ियों के मुकाबले शिमला तक पहुंचने में सबसे कम समय लगता है। यह सभी गाड़ियां रूटीन में चल रही हैं।